फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh couple commits suicide due to pressure of excess loan

अलीगढ़ में सनसनी: कर्जदारों से परेशान होकर दंपती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Tue, 20 Apr 2021 11:03 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हरदुआगंज (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदुआगंज (अलीगढ़) Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 20 Apr 2021 11:03 PM IST
सार

गांव नगला ठेकेदार के बाग में मिला दंपती का शव। पास से मिली विषाक्त पदार्थ की शीशी व सुसाइड नोट। पोस्टमार्टम के बाद गांव लाकर परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार। 
 

विज्ञापन
Aligarh couple commits suicide due to pressure of excess loan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में मंगलवार की सुबह हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला ठेकेदार के बाहर आम के बाग में एक दंपती का शव पड़ा मिला। पास ही विषाक्त पदार्थ की एक शीशी व महिला के पर्स से सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना पर सीओ अतरौली व एसपी देहात, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कर्जदारों का जुल्म बताया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


गांव नगला ठेकेदार गांव निवासी 59 वर्षीय राव साहब पुत्र ठा. सूरजपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके भतीजे जितेंद्र कुमार के अनुसार करीब 20 साल पहले दादा की मौत के कुछ समय बाद राव साहब अपने हिस्से की जमीन, जायदाद बेचकर पत्नी आशा, बेटे अखिलेश व बेटी रजनी को लेकर अलीगढ़ शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित रामनगर कालोनी में रहने चले गए थे। वहां किराए के मकान में रहकर सब्जी बेचते थे। उनका बेटा व बेटी शादीशुदा हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव से 200 मीटर दूर ऊंटगिरि निवासी हरिबाबू के आम के बाग में शौच करने गए बच्चों ने राव साहब व उनकी पत्नी का शव पड़ा देखा तो घबड़ाकर गांव की ओर भागे। गांव पहुंचकर सूचना दी। गांव वाले दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के पर्स से सुसाइड नोट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात शुभम पटेल व सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता भी पहुंच गए। परिवार व रिश्तेदारों से पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट में जिक्र किए गए कर्ज के बारे में पूछताछ की। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 


एसपी देहात शुभम पटेल ने कहा कि प्रतीत होता है कि अधेड़ उम्र के दंपति ने जहरीला पदार्थ खाया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लगा रहा है। एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी हैंड राइटिंग का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed