{"_id":"6245fc78d8790858f24eeaf2","slug":"aligarh-country-liquor-will-be-cheaper-the-price-of-some-english-brands-will-increase-city-office-news-ali288254080","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : देसी शराब होगी सस्ती, अंग्रेजी के कुछ ब्रांडों की बढ़ेगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : देसी शराब होगी सस्ती, अंग्रेजी के कुछ ब्रांडों की बढ़ेगी कीमत
विज्ञापन
जिले में देसी शराब पीने के शौकीनों के लिए यह खबर खुशी देने वाली है। नए वित्तीय वर्ष में शुक्रवार से देसी शराब की कीमतें कम होंगी। देसी शराब के कुछ ब्रांडों में प्रति पौवा पांच रुपये तक की कीमत कम की गई है। इसके चलते देसी शराब की बिक्री में इजाफा व राजस्व बढ़ने की उम्मीद है। 2022 के लिए घोषित आबकारी नीति में देसी शराब की कीमतें कम की गई हैं। ये कीमतें शुक्रवार सुबह से लागू हो जाएगी।
नई आबकारी नीति के मुताबिक 36 प्रतिशत एल्कोहल वाली देसी शराब का 200 मिली लीटर का पौवा 65 रुपये में मिलेगा। पहले यह 70 रुपये में मिलता था। 25 प्रतिशत एल्कोहल वाला 200 मिलीलीटर के पौवे की कीमत 50 रुपये होगी। पहले यह 55 रुपये में मिलता था।
42.8 प्रतिशत एल्कोहल वाली देसी शराब शीरे के बजाय धान और अन्य अनाजों की मदद से बनाई जाएगी। ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता वाली देसी शराब देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसे यूपी लीकर नाम दिया गया है, इसे अब कांच की बोतलों में भी बेचा जाएगा।
विज्ञापन
अब तक 42.8 प्रतिशत एल्कोहल वाली शराब प्लास्टिक के पैकेट, टेट्रा पैक और कांच में बेची जाएगी। यूपी सरकार ने बार लाइसेंस की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि अंग्रेजी शराब के कुछ ब्रांडों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी।
ट्रेटा पैक में ही मिलेगी देसी शराब
देशी शराब सिर्फ टैट्रा पैक में ही मिलेगी। शीशी वाली बोतलों में देशी शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। इसके लिए आबकारी विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों ने पिछले साल जिले में हुए जहरीली शराब कांड से सबक लिया है, जिससे जहरीली शराब या मिलावटी शराब का कारोबार न हो सके।
टैट्रा पैक में मिलावट की आशंका कम होती है। इसलिए शीशी वाले क्वार्टर की बजाय टैट्रा पैक को वरीयता दी गई है। आबकारी विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से प्रदेश में शीशी में देसी शराब की बिक्त्रस्ी करने का निर्णय लिया था। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र ने बताया कि जिले में सिर्फ टैट्रा पैक में ही देसी शराब की बिक्त्रस्ी की जाएगी।