फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Council schools will have coordination with private schools

अलीगढ़ : परिषदीय विद्यालयों का होगा निजी विद्यालय से तालमेल

Sat, 08 Oct 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का निजी विद्यालयों से तालमेल होगा।इसके पीछे मकसद परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा पद्धति को हाईटेक बनाना है।

विज्ञापन
Aligarh: Council schools will have coordination with private schools

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का निजी विद्यालयों से तालमेल होगा। इसके पीछे मकसद परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा पद्धति को हाईटेक बनाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शासन का उद्देश्य शिक्षण संस्थाओं के मध्य और शिक्षा के प्रत्येक स्तर को परस्पर सहज और समन्वय बनाना है।
शासन ने इस बाबत बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। तालमेल मॉडल के हिसाब से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को निजी विद्यालय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय के शिक्षकों से शिक्षण संबंधी प्रशिक्षण लेने की अनुमति ले सकते हैं। विकास खंड में निजी विद्यालय का चयन खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। इसके बाद परिषदीय विद्यालयों का निजी विद्यालयों से तालमेल कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह साझीदारी दो विद्यालयों के बीच मेंटरशिप प्रोग्राम की तरह होगी। जिस विद्यालय के पास बेहतर संसाधन होंगे, वह इसे तालमेल विद्यालय के साथ साझा करेंगे। साथ ही एक-दूसरे विद्यालय के पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल के मैदान, बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी, डिजिटल सुविधाओं का उपयोग आपसी सामंजस्य से किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के शिक्षकों से शिक्षण संबंधी सहयोग लेने की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed