फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Pratap painted on Chief Minister in online camp

अलीगढ़ : आनलाइन कैंप में मुख्यमंत्री पर प्रताप ने बनाई पेंटिंग

Sat, 18 Jul 2020 08:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Pratap painted on Chief Minister in online camp
प्रताप सिंह द्वारा बनाई गई पेंटिंग। - फोटो : CITY OFFICE
राज्य ललित कला अकादमी उप्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन चित्रकार शिविर में अलीगढ़ मंडल से डीएस इंटर कालेज के प्रवक्ता प्रताप सिंह ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को देखते हुए संन्यास से औद्योगिक क्रांति की ओर विषय पर पेंटिंग बनाईं। प्रतिभाग करते हुए प्रताप सिंह ने कहा कि अकादमी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंढीर का हृदय से आभार कि उन्होंने प्रदेश के कलाकारों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका दिया। कहा कि पेंटिंग में दर्शाया गया है कि किस तरह से हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वभाव से योगी होते हुए भी कोविड-19 की महामारी की विपरीत परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भी भरसक प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

सभी 49 कलाकारों द्वारा सृजित पेंटिंग की प्रदर्शनी लखनऊ पेंटिंग मेले में लगाई जाएगी। शिविर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने 49 कलाकृतियों की बारीकियां परखीं। अकादमी सचिव यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि प्रथम पांच पेंटिंग को संस्कृति मंत्रालय द्वारा सचित्र योजनाओं के कैटलॉग पर छापा जाएगा। इनकी प्रदर्शनी राष्ट्रीय ललित कला अकादमी दिल्ली द्वारा लखनऊ में लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed