फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Controversy in paw wrestling, Shamshad caught in molesting player

अलीगढ़ : पंजा कुश्ती में विवाद, खिलाड़ी संग छेड़खानी में फंसे शमशाद

Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Controversy in paw wrestling, Shamshad caught in molesting player
प्रदेश स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता पहले ही दिन विवाद की भेंट चढ़ गई। आईआईएमटी परिसर में देर शाम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/कोच ने स्थानीय बुजुर्ग कोच पर छेड़खानी अभद्रता का आरोप मढ़ दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आया गया। जहां दोनों ओर से समर्थक भी आ गए। देर रात महिला खिलाड़ी की तहरीर पर बुजुर्ग कोच शमशाद निसार आजमी के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार दिन में शुभारंभ हुआ। इसमें शामिल होने आईं कुछ टीम आईआईएमटी में ठहरी हैं और वहां भी खेल हो रहे हैं। आगरा की एक महिला खिलाड़ी और टीम की कोच ने पुलिस को करीब साढ़े आठ बजे यह सूचना दी कि उसके साथ स्थानीय बुजुर्ग कोच व आयोजन में शामिल व्यक्ति ने छेड़खानी की है।
विज्ञापन

इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस दोनों पक्षाें को थाने ले आई। आरोपी का दूसरे समुदाय से ताल्लुक है, इसलिए इसे सियासी रंग देने की कोशिश की गई। थाने में पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंची। इस दौरान एसएसआई पर आरोपी के पक्ष में महिला को धमकाने का आरोप लगाया। दोनों ओर से रात करीब साढ़े बारह बजे तक घटनाक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार देर रात महिला की ओर से यह तहरीर दी गई है कि वह आठ बजे के बाद खेल नहीं कराना चाह रहे थे, जबकि उसकी खुद की बारी थी और खेलना चाहती थी। इसी बात पर हुई बहस में उन्होंने अभद्रता व छेड़खानी करते हुए आपत्तिजनक तरीके से खींच लिया।
इस तहरीर के आधार पर नामजद शमशाद निसार आजमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर यह भी बताते हैं कि वहां मौजूद अन्य लोगों ने इन आरोपों को निराधार बताया है। सिर्फ बहस होना बताया है। तथ्यों की जांच, लोगों के बयान व सीसीटीवी आदि के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मगर जांच में तथ्य कुछ और ही सामने आ रहे हैं। उन तथ्यों के परीक्षण के आधार पर ही कार्रवाई तय होगी।-श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय

खेल आयोजन में एंट्री विवाद की वजह तो नहीं
थाने पर देर रात बातचीत के दौरान जो चर्चाएं सामने आईं हैं, वह घटना के मूल में कुछ और ही कहानी बता रहंी हैं। इस विवाद की मूल जड़ खेल आयोजन में एंट्री से जुड़ा विवाद है। जिस पर कोई खुलकर बयान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed