फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh continues on the development journey

विकास यात्रा पर अलीगढ़ अनवरत: गढ़ रहा नित नई इबारत, स्मार्ट सिटी बन रहे शहर में ई-बस से लेकर हवाई यात्रा तक

Thu, 23 Jan 2025 02:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:52 AM IST
सार

सुलहकुल की नगरी के रूप में विख्यात अलीगढ़ और ‘अमर उजाला’  प्रगति पथ पर एक साथ कदमताल करते हुए आगे बढ ऱहे हैं। 18 बरस की इसी विकास गाथा का परिणाम है कि एक तरफ हमारा अलीगढ़ स्मार्ट यात्रा हो रहा है। इक्के तांगे से चलकर अब ई-बस और हवाई सफर तक की सुविधा हमारे शहर में मौजूद है।

विज्ञापन
Aligarh continues on the development journey
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

नगरीय प्रशासन की शुरुआत के बाद से 221 बरस का इतिहास समेटे ताला-तालीम के लिए पहचान रखने वाला हमारा शहर विकास यात्रा पर अनवरत बढ़कर नित नई इबारत गढ़ रहा है। उसी सच, ऊर्जा, उत्साह और सपनों से लबरेज गांव-गांव और कस्बे-कस्बे पाठकों के दिलों में अमिट छाप बनाने वाला ‘अमर उजाला’  अलीगढ़ संस्कार अपनी 18वीं वर्षगांठ मना रहा है।

विज्ञापन


सुलहकुल की नगरी के रूप में विख्यात अलीगढ़ और ‘अमर उजाला’  प्रगति पथ पर एक साथ कदमताल करते हुए आगे बढ ऱहे हैं। 18 बरस की इसी विकास गाथा का परिणाम है कि एक तरफ हमारा अलीगढ़ स्मार्ट यात्रा हो रहा है। इक्के तांगे से चलकर अब ई-बस और हवाई सफर तक की सुविधा हमारे शहर में मौजूद है। वहीं ‘अमर उजाला’ शहर की समस्याओं को नुमाया करने, पुलिस प्रशासन और जनता के बीच तालमेल, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन करने की शानदार इबारत लिखते हुए पाठकों के दिलों में शीर्ष पर जगह बनाए हुए है।
विज्ञापन


हम अपने अलीगढ़ के इतिहास पर गौर करें तो कई साम्राज्यों के अधीन रह चुके इस शहर में हर धर्म का अपना महत्व है। हिंदू ईद पर मुसलिमों के घर सेंवई खाने जाते हैं और मुसलिम दीपावली पर हिंदुओं के घर मिठाई खाने आते हैं। कारोबारी अर्थव्यवस्था भी एक दूसरे के कंधों पर टिकी हुई है। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो 1804 में नगरीय प्रशासन की शुरुआत करने वाली सुलहकुल की इस नगरी से स्मार्ट सिटी बने हमारे शहर का सफर बेहद सुहाना रहा है। शहर के इतिहास में एक हजार करोड़ से स्मार्ट सिटी की स्थापना का नया अध्याय जुड़ा। जो नए आयाम स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब धनीपुर एयरपोर्ट, राजा महेंद्र प्रताप विवि, डिफेंस कॉरिडोर के साथ-साथ नए बनने जा रहे हाईवे भी इस शहर की पहचान में चार-चांद लगाएंगे। जानदार व शानदार सख्सीयतों और सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व धार्मिक धरोहरों से भरे पड़े हमारे शहर को यहां के ताले और अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय की तालीम ने देश दुनिया में शहर को पहचान दिलाई है। लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हमारा शहर अब नई दिशा में बढऩे जा रहा है।

ये लिखी जा रही इबारत

अब तक सफर में तालों की नगरी लगातार न सिर्फ आगे बढ़ रही है, बल्कि स्मार्ट भी हो चली है। यहां के ताले अब इंटरनेट से ऑपरेट होने लगे हैं। इंसानी हाथों के इशारों पर रोबोटिक आधुनिक तालों को गढऩे लगे हैं। चार मंजिल ऊंची इमारतें 16 मंजिल तक सीढिय़ा चढ़ चुकी हैं। शहर में नामचीन होटल देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को लजीज व्यंजन परोस रहे हैं। धनीपुर एयरपोर्ट से लखनऊ और आजमगढ़ तक की हवाई उड़ान जारी है। शहर के चारों ओर फोरलेन हाइवे पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। यह फोरलेन आने वाले समय में छह और आठ लाइन में परिवर्तित होंगे। शहर के चौराहे इतने स्मार्ट हो चले हैं। जिनके एड्वांस्ड कैमरे सडक़ पर ड्राइवर के हाथों की घड़ी का डायल तक देख सकते हैं। इन कैमरों के साथ ही वॉइस बाक्स लगा दिए गए हैं। जिनके माध्यम से कोई भी मदद मांगी जा सकती है।

शहर का दायरा चारों ओर लगभग पांच किलोमीटर तक व्यवस्थित ढंग में आगे बढ़ रहा है, जबकि इसके अलावा भी दूर दराज तक अपार्टमेंट और कालोनियों के रूप में गांव तब्दील हो रहे हैं। जिसमें रामघाट रोड, मुरादाबाद हाइवे, आगरा रोड, अलीगढ़ पलवल रोड, अलीगढ़ दिल्ली हाइवे, मथुरा रोड, कानपुर हाइवे के सहारे नई-नई कालोनियां और अपार्टमेंट सहित उद्योग धंधों से सभी सुविधाएं इंसानों ने एकत्रित कर ली हैं। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एक्सीलेरेटर की सुविधा हो गई है। इतना ही नहीं, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, ई-बस सेवा जैसे प्रोजेक्ट न सिर्फ अलीगढ़ में रोजगार पैदा कर रहे हैं। बल्कि इन प्रोजेक्ट के सहारे अलीगढ़ का भी विकास हो चला है। इसीलिए अब अलीगढ़ स्मार्ट होने लगा है।

बैंकों का टर्नओवर पहुंचा 45 हजार करोड़ के आसपास
आज से 18 साल पहले जनपद की बैंकों का टर्नओवर छह हजार करोड़ के आसपास था। जो अब 45 हजार करोड़ सालान तक जा पहुुंचा है। डिजिटल लेनदेन के मामले में भी अलीगढ़ काफी आगे बढ़ चुका है। सब्जी की ढकेल से लेकर रोजमर्रा की दैनिक वस्तुएं अब ग्राहक अपने स्मार्ट फोन के जरिए खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed