{"_id":"5ed7b1298ebc3e90a6542a79","slug":"aligarh-construction-of-railway-junction-building-in-lockdown-halts-city-office-news-ali2352023114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़़ : लॉकडाउन में रेलवे जंक्शन की बिल्डिंग के निर्माण की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़़ : लॉकडाउन में रेलवे जंक्शन की बिल्डिंग के निर्माण की रफ्तार थमी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिटी साइड निर्माणाधीन बिल्डिंग का कार्य अटका।
- फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन की सिटी साइड बिल्डिंग की रफ्तार भी कोरोना ने ट्रेनों के पहियों की तरह थाम दी है। बिल्डिंग का निर्माण कार्य बंद होने से इसके 2021 के शुरूआत तक तैयार होने संभावनाओं पर भी पानी फिर गया है। अभी तक बिल्डिंग का लगभग 40 प्रतिशत का हिस्सा ही तैयार हो सका है। अब रेलवे ने लॉकडाउन खुलने के बाद से काम को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास तेज कर दिया है।
रेलवे जंक्शन के सिटी साइड गेट पर प्लेटफार्म सात से सटाकर बनाई जा रही बिल्डिंग सांसद सतीश गौतम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। दरअसल, सांसद ने ही इसका प्रस्ताव तैयार कराया और रेल मंत्रालय से मंजूरी दिलाने के बाद 2019 के जनवरी माह में इसका शिलान्यास किया था। 11 करोड़ रुपये की लागत से इसमें तीन ब्लाक बनने हैं। इसमें वेटिंग रूम, टिकट घर, अधिकारियों के कार्यालय, जीआरपी और आरपीएफ के थाने सहित अन्य परिसर बनने प्रस्तावित हैं।
इस दो मंजिला प्रस्तावित भवन का निर्माण कार्य 2019 के फरवरी माह से शुरू हो गया था। लॉकडाउन के पहले तक बिल्डिंग का बेस तैयार करके एक ब्लाक को बना लिया गया है। मगर, मार्च माह में जैसे ही लॉकडाउन लागू हुआ तो काम को बंद करवा दिया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक कार्य को फिर से चालू करवाया जा रहा है। लॉकडाउन में निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया था। तय समय पर बिल्डिंग निर्माण कार्य पूरा कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।