फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh constable arrested for raping Bulandshahr teenager

Aligarh News: बुलंदशहर की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में अलीगढ़ का सिपाही गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Aligarh constable arrested for raping Bulandshahr teenager
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
बुलंदशहर की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में बुलंदशहर पुलिस ने अलीगढ़ के बन्नादेवी थाने में तैनात इंस्पेक्टर के चालक सिपाही नरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की जान-पहचान आरोपी सिपाही नरेश से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बातों-बातों में आरोपी ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया और झांसा देकर उसे अलीगढ़ बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि नरेश किशोरी को क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां उसने किशोरी को दो दिनों तक बंधक जैसी स्थिति में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी जब अचानक घर से लापता हो गई, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित परिवार ने 30 मई 2026 को बुलंदशहर के थाना डिबाई में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तभी से किशोरी की तलाश में जुटी थी।
दो दिन बाद जब किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची, तो बदहवास हालत देखकर परिजनों और पुलिस को शक हुआ। डिबाई थाना पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किशोरी की काउंसिलिंग की। पूछताछ करने पर उसने अपने साथ हुई आपबीती को बयां कर दिया। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
दो जून को डिबाई थाने की पुलिस टीम ने अलीगढ़ में दबिश दी और बन्नादेवी थाने के इंस्पेक्टर के चालक नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्वार्सी क्षेत्र के जिस होटल में किशोरी को ठहराया गया था, वहां नियमों का पालन हुआ था या नहीं। क्या होटल प्रबंधन की भी इसमें कोई मिलीभगत थी।


क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि बुलंदशहर की डिबाई थाना पुलिस ने अलीगढ़ आकर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया है। उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed