फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Connectivity road will be made to go to the state university

अलीगढ़ : राज्य विश्वविद्यालय जाने के लिए बनेगा संपर्क मार्ग

Tue, 28 Dec 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Connectivity road will be made to go to the state university
लोधा में प्रस्तावित राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के लिए संपर्क मार्ग बनाने की तैयारी है। पलवल-टप्पल अलीगढ़ मार्ग से राज्य विश्वविद्यालय को जोड़ने के लिए 12 मीटर चौड़ा संपर्क मार्ग बनने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन 0.391 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय को पलवल, टप्पल अलीगढ़ मार्ग से जोड़ने की तैयारी चल रही है ताकि विश्वविद्यालय तक आवागमन को सुलभ बनाया जा सके। इसके लिए 12 मीटर चौड़ा संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। संपर्क मार्ग निर्माण के लिए आसपास के किसानों की 0.391 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें करीब 90 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर कमिश्नर गौरव दयाल को भेजा जा रहा है। कमिश्नर की अनुमति मिलने के बाद किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 92 एकड़ भूमि में बनने वाले विश्वविद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण का काम चल रहा है। इसमें कुछ किसान रोड़ा बने हुए हैं और दोबारा से भूमि की नापजोख कराने की मांग कर रहे हैं। इन्हें संतुष्ट करने के लिए दोबारा से नापजोख कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed