फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Congress reached postmortem house after tweet, arrangements made in order

अलीगढ़ : ट्वीट के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कांग्रेसी, दुरुस्त कराई गईं व्यवस्थाएं

Mon, 29 Jun 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Congress reached postmortem house after tweet, arrangements made in order
पोस्ट मार्टम हाउस पर पहुंचे महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब होने, मृतकों के परिजनों से 400 से 500 रुपये बर्फ के नाम पर लेने का मुद्दा प्रदेश में छा गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद स्थानीय कांग्रेसी नेता विनोद पांडेय, ठाकुर आनंदपाल सिंह, गजेंद्र सिंह आदि पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और यहां का जायजा लिया। जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस पर वहां पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। इस संबंध में कांग्रेसियों ने प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी प्रियंका गांधी को दी है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान एवं कपिल शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करने पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। चौहान ने कहा के कोरोना जैसी महाबीमारी के चलते प्रदेश की योगी सरकार ने सफलता के कई दावे पेश किए जा रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज अहमद भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर खालिद व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी की। पता चला कि पोस्टमार्टम गृह की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गई हैं। परवेज ने कहा कि विगत 22 जून को प्रयोग की गई पीपीई किट पोस्टमार्टम गृह के गेट के बाहर ही फेंक दी गई थी। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आनंद बघेल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बघेल ने कहा कि पोस्टमार्टम की अव्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन

इस अवसर सागर सिंह तोमर, राजेश आर्य, पुनीत सूर्यवंशी, गुलजार अहमद, कामरान खान, मो. अरहम, कुंवर रेयाज, इरशाद सलीम, मो.फरहान, मो. फैसल, मनोज जादौन, अरविंद कश्यप, राकेश लोधी, असलम पहलवान, इस्लाम अल्वी, उदित अग्रवाल, साबिर अब्बासी, आकाश मैशी, असलम खान, आकाश लोधी, बंटी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन से खराब था पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद भले ही जिले के अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस में लाशों की बेकद्री पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वहां का डीप फ्रीजर करीब 15 दिन से अधिक समय से खराब था। रविवार को उसे ठीक किया गया है।

अमर उजाला ने 19 जून के अंक में डीप फ्रीजर के खराब होने एवं शवों के सड़ने की आशंका जताई गई थी। 16 जून को पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने सीएमओ को पत्र लिखकर डीप फ्रीजर का एक चेंबर खराब होने की जानकारी दी थी। डीप फ्रीजर में छह शव रखे जा सकते हैं। एक चेंबर खराब होने से तीन शव ही रखे जा रहे थे। जबकि प्रत्येक दिन 6 से 10 या उससे अधिक शव पोस्टमार्टम हाउस में आ रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों का कहना है कि रविवार को खराब चेंबर ठीक कर दिया गया है। इस संबंध में सीएमओ से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed