फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Congress leader's daughter-in-law murdered for dowry, son went to jail

अलीगढ़ : कांग्रेस नेता की बहू की दहेज के लिए हत्या, बेटा गया जेल

Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 18 Oct 2021 01:12 AM IST
सार

कमलेश शर्मा का आरोप है कि 29 सितंबर की रात राहुल ने रुचि संग मारपीट की। इसके बाद रुचि ने अपने पिता को फोन किया। पिता ने कहा कि वे सुबह पहुंच रहे हैं। मगर, कुछ ही देर में बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Aligarh: Congress leader's daughter-in-law murdered for dowry, son went to jail
रुचि शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के पुराने कांग्रेस नेता बसंत शर्मा उर्फ गुरु की पुत्रवधु की मौत के बाद उनका परिवार दहेज हत्या के आरोप में फंस गया है। राजस्थान में पत्नी संग रह रहे कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे व परिवार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की नामजदगी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, मामू भांजा निवासी बसंत शर्मा का बेटा राहुल राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर सेवारत है। राहुल की शादी 11 नवंबर 2016 को अवंतिका कॉलोनी एलआईजी 36, क्वार्सी निवासी केंद्रीय सेवा से रिटायर्ड कमलेश शर्मा की बेटी रुचि संग हुई थी। कमलेश शर्मा का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कुछ दिनों बाद राहुल रुचि के साथ भिवाड़ी के टपुकड़ा क्रिश सिटी स्थित आवास में रहने लगा।
विज्ञापन


आरोप के अनुसार, वाकया 29 सितंबर 2021 की रात का है, जब राहुल अलीगढ़ से अपने परिवार से मिलकर गया और वहां जाकर रुचि संग मारपीट की। इसके बाद रुचि ने अपने पिता को फोन किया। पिता ने कहा कि वे सुबह पहुंच रहे हैं। मगर, कुछ ही देर में बेटी की मौत हो गई। उनका आरोप है कि बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। कमलेश शर्मा की तहरीर पर टपुकड़ा थाने में राहुल के अलावा उनके पिता, मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्या व साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि के अधिवक्ता भाई विनय के अनुसार, सुबह वहां पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी और पोस्टमार्टम आदि के बाद शव को अपने साथ अलीगढ़ लेकर आए। रुचि की ढाई साल की बेटी माही भी है। उसे भी अपने पास ले आए हैं। उधर, मुख्य आरोपी राहुल को टपुकड़ा पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि रुचि अपने मां-बाप की दो संतानों में अकेली बेटी थी। एक छोटा भाई है। उसकी मौत के बाद परिवार का हाल बेहाल है।

आरोप निराधार हैं, सच्चाई की जांच कर रही पुलिस : बसंत गुरु
इस घटना को लेकर बसंत गुरु ने कहा कि उनके बेटे व परिवार पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस सच्चाई की जांच कर रही है। घटना वाले दिन बेटा अलीगढ़ में अपने मित्र का मेडिकल में इलाज कराकर गया था। यहां से नातिन के लिए हमने कुछ सामान दिया था। उसके पहुंचते ही वहां विवाद शुरू हो गया। इसके बाद रात में यह घटना हुई। खुद हमारे बेटे ने ही पुलिस को खबर देकर बुलाया था। खबर पर यहां से हम लोग व बहू के मायके पक्ष के लोग पहुंचे थे। भिवाड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बेटे को जेल भेजा है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को पुलिस ने जमानत पर घर भेजा है। जांच के बाद सच सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed