फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Complete the development work before the assembly elections

अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव से पूर्व विकास कार्य पूरे कराएं

Thu, 18 Nov 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Complete the development work before the assembly elections
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने की हिदायत दी है। कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण एवं विकास कार्यों की समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। सभी मुख्य विकास अधिकारी सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी रुकावट के प्राप्त हो।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि सभी डीएम विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अपूर्ण परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराएं। यदि कार्यदायी संस्थाएं धन आवंटन के बाद हीलाहवाली करती हैं तो उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य, विकास एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सिल्ट सफाई, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाए जाने, गड्ढा मुक्ति अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, निराश्रित गोवंश संरक्षण, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मत्स्य पालन, सामूहिक विवाह योजना, जल जीवन मिशन, नियमित टीकाकरण, ओडीएफ प्लस, ऑपरेशन कायाकल्प, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय पोषण मिशन, कौशल विकास मिशन, बंधुआ श्रमिकों का अवमुक्तिकरण एवं पुनर्वासन कार्य की समीक्षा की गई। इस मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे समेत अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
मतदाता पुनरीक्षण की समीक्षा की
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अलीगढ़ एवं हाथरस के रोल आब्जर्वर के रूप में निर्देशित किया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त किए जा रहे दावे व आपत्तियों को बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत रिपोर्ट लगाकर समय से जमा कराया जाए। इस बात पर विशेष निगाह रखी जाए कि प्राप्त दावे-आपत्तियों को बिना रिपोर्ट अथवा इधर उधर रखकर न छोड़ दिया जाए।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य यदि पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करा लिया जाए तो स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में व्यवधान नहीं होगा। उन्होंने एडीएम को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ ग्रुप एप को डाउनलोड करते हुए बूथ का फोटो ऑनलाइन अपलोड करें। सभी अधिकारियों को वोटर हेल्पलाइन एप भी डाउनलोड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed