फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Commissioner visits Raja Mahendra Pratap Singh University

आरएमपीएसयू: अलीगढ़ कमिश्नर ने लिया जायजा, बोले-निर्माण कार्यों में लापरवाही पर अर्थदंड लगाएं

Sat, 12 Sep 2026 10:27 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 12 Sep 2026 10:27 AM IST
सार

मंडलायुक्त ने यूपीआरएनएसएस द्वारा बनवाए जा रहे अतिथिगृह का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय का उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी प्रेषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Aligarh Commissioner visits Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का निरीक्षण करते अलीगढ़ कमिश्नर ओपी आर्य - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओपी आर्य ने शुक्रवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा फर्म की ओर से अनावश्यक विलंब होने पर नियमानुसार अर्थदंड लगाया जाए।

विज्ञापन


प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय एवं निर्माणकारी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कमियों को 15 दिनों में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि उपकरणों के बेहतर रखरखाव के लिए वार्षिक अनुबंध किया जाए। मुख्य भवन के सामने प्रवेश द्वार की सड़क पर मिली कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा निरीक्षण एवं सत्यापन के बाद ही विवि भवन का हस्तांतरण लिया जाएगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे शैक्षणिक भवन-3 का भी जायजा लिया। अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि 24.66 लाख रुपये की लागत से जी प्लस 2 शैक्षणिक भवन का निर्माण जारी है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने यूपीआरएनएसएस द्वारा बनवाए जा रहे अतिथिगृह का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय का उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी प्रेषित कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव, एडीएम प्रशासन सौरभ भट्ट, रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड एके राही उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed