फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Come to tie rakhi to the jailed brothers... don't bring sweets

अलीगढ़ : जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने आएं... मिठाई न लाएं

Wed, 10 Aug 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Come to tie rakhi to the jailed brothers... don't bring sweets
अलीगढ़ : फूल बाजार में दुकानों में सजीं राखियां पसंद करतीं महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनें कारागार में निरुद्ध भाइयों को राखी बांध सकेंगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं। हालांकि, बहनें घेवर व मिठाई नहीं ले जा सकेंगी।
जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन 11 और 12 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसको लेकर जेल के मुख्य गेट से लेकर बैरक तक बैरिकेडिंग कराई जा रही है। गर्मी से बचाव के लिए छांव की व्यवस्था, पीने के पानी और शौचालय की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बहनें सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जेल में निरुद्ध अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर बहनें बाहर से घेवर व मिठाई साथ नहीं ला सकती हैं। बहनें केवल राखी, सूखे मेवे, फल आदि ले जा सकेंगी। बहनों के साथ आने वाले बच्चों को सघन तलाशी के बाद अंदर जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जाएगा कि रक्षाबंधन पर कारागार में भाइयों से मिलने आने वाली किसी भी बहन को निराश न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed