फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Colleges will not deposit the increased fees till the order of the High Court

अलीगढ़ : हाईकोर्ट के आदेश तक बढ़ी हुई फीस जमा नहीं करेंगे महाविद्यालय

Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Colleges will not deposit the increased fees till the order of the High Court
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चन्द्रशेखर का ज्ञापन देते स्? - फोटो : CITY OFFICE
राजा महेंद्र् प्रताप राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन सेमेस्टर परीक्षा की बढ़ी हुई फीस जमा नहीं करेंगे। विवि प्रशासन ने फीस कम नहीं की तो एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। यह निर्णय ज्ञान महाविद्यालय में आयोजित बैठक में लिया है। इस बैठक में अलीगढ़ के अलावा कासगंज और हाथरस से भी स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रचार्य और प्रबंधक शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में सभी का कहना था कि हाईकोर्ट के जिस आदेश के आधार पर डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सेेमेस्टर परीक्षा शुल्क घटना दिया है। लेकिन अलीगढ़ के आरएमपीयू में फीस नहीं घटाई जा रही है। इस बारे में एक और याचिका दायर की गई है, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। सभी ने फैसला लिया कि इस प्रकरण की सुनवाई पूरी होने के बाद ही फीस जमा करने के बारे में फैसला होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी महाविद्यालयों की स्नातक, स्नातकोत्तर एवं वोकेशनल पाठ्यक्रम में फीस सेमेस्टर परीक्षा के लिए 800, 1000 और 1500 रुपये निर्धारित की है। जिसके खिलाफ विद्यार्थी तथा प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके आधार पर अदालत ने सभी कक्षाओं के लिए एक समान शुल्क 800 रुपये कर दिया था। जिसे आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षा को भी पूर्व की भांति अपने ही कालेज के अनुमोदित अध्यापकों के माध्यम से कराने का अनुरोध किया है। बैठक में अध्यक्ष ब्रहमजीत सिंह, विश्वेंदर सिंह, चंद्र प्रकाश पांचाल, सोन प्रताप सिंह, राम अवतार शर्मा, हिरराज सिंह, अजय शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed