फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Coaching operator ran with 4.12 lakhs of advertisement, lawsuit filed

अलीगढ़ : विज्ञापन के 4.12 लाख लेकर भागा कोचिंग संचालक, मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Jun 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Coaching operator ran  with 4.12 lakhs of advertisement, lawsuit filed
रामघाट रोड स्थित किशनपुर पर संचालित कोचिंग सेंटर विद्या मंदिर क्लासेज छात्र-छात्राओं की फीस के साथ समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन की रकम भी लेकर भागा है। इस सिलसिले में विज्ञापन एजेंसी की ओर से लखनऊ निवासी कोचिंग संचालक के खिलाफ अब आकर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा एसएसपी के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस टीम अब विवेचना शुरू करते हुए उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू करेगी।
विज्ञापन

तांगा स्टैंड रेलवे रोड पर रुचि एडवरटाइजर्स के नाम से विज्ञापन एजेंसी चलाने वाले प्रहलाद अग्रवाल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में उल्लेख है कि उनकी समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशन के लिए विद्या मंदिर क्लासेज संचालक एसके सिंह यादव रामनाथ सिंह मूल निवासी 6/920 विकास नगर आरएलबी वार्ड शंकर पूर्वा लखनऊ से लिखित डील हुई। मेडिकल व इंजीनियरिंग की कोचिंग कराने वाले इस कोचिंग ने कुल 6.30 लाख की डील की, जिसके विज्ञापन कुल 4.62 लाख 959 रुपये के प्रकाशित हुए और 50 हजार रुपये का भुगतान मिला। मगर इसके बाद शेष 4.12 लाख 959 रुपये का भुगतान नहीं मिला। बाद में उनके द्वारा 25 जून 2019 को दिया गया 50 हजार रुपये का चेक भी डिसऑनर हो गया। अगस्त 2019 में बाद पता चला कि वह छात्र-छात्राओं की फीस हड़पकर यहां से कोचिंग बंद कर भाग गए। उस समय काफी हंगामा हुआ, जिसकी खबरें भी प्रकाशित हुईं। उसके बाद से लेकर आज तक एसके सिंह यादव विज्ञापन का भुगतान देने के लिए टालते रहे हैं। अब फोन पर धमकियां भी देते हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार प्रकरण में एसके सिंह यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed