{"_id":"5f32fd1d8ebc3e3cd51885df","slug":"aligarh-cng-gift-cheap-travel-will-now-begin-city-office-news-ali240988933","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सीएनजी की मिली सौगात, सस्ते सफर की अब होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सीएनजी की मिली सौगात, सस्ते सफर की अब होगी शुरुआत
विज्ञापन
मथुरा रोड पर खुला सीएनजी पेट्रोल पंप।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से जिले में सीएनजी (कॉम्प्रेश्ड नेचुरल गैस) की बिक्री होगी। मथुरा रोड स्थित पुल के पास संचालित एचपीसीएल कंपनी के ऋषि रावत फिलिंग स्टेशन को सीएनजी बिक्री की अनुमति मिल गई है। इंडियन ऑयल अडानी गैस कंपनी ने मथुरा रोड पर पुल के पास स्थित एचपीसीएल के पंप को बिक्री की अनुमति दी है। यही कंपनी मथुरा से गैस की सप्लाई करेगी। फिलहाल, 62 रुपये प्रति किलो की दर से गैस की बिक्री होगी। पंप की क्षमता के अनुसार 400 किलोग्राम गैस यहां सिलिंडरों में भरकर पहुंचा दी गई है। इससे न सिर्फ वाहन चालकों को राहत मिलेगी, वहीं जिले में प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। जिले में 425 सीएनजी/पेट्रोल संचालित कार पंजीकृत हैं। तीन मोटर बाइक भी सीएनजी संचालित पंजीकृत हैं।
31 मार्च 2021 तक जिले में खुलेंगे पांच सीएनजी पंप
आगामी एक सप्ताह के भीतर सारसौल स्थित सतनाम सर्विस पेट्रोल पंप और खैर बाईपास स्थित राजकुमार फिलिंग स्टेशन को सीएनजी पंप के तौर पर संचालित किए जाने को तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही दो अन्य पंपों को भी सीएनजी बिक्री के लिए तैयार किया जाएगा। 31 मार्च 2021 तक इस काम को पूरा करने का जिम्मा कंपनी ने एरिया हेड आलोक गिरी को सौंपा है। आलोक गिरी ने बताया कि अभी अलीगढ़ में मथुरा से गैस की सप्लाई की जाएगी। 31 मार्च 2021 तक शिवाली से अनूपशहर और डिबाई होते हुए अलीगढ़ तक पाइप लाइन बिछा दी जाएगी। इसके बाद पाइप लाइन से सप्लाई होगी।
10 वर्ष पुरानी गाड़ियों में लगवा सकेंगे सीएनजी किट
आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि जो वाहन पेट्रोल संचालित हैं और 0-10 वर्ष तक पुराने हैं। ऐसे सभी वाहनों में सीएनजी किट लगवाई जा सकती है। 10 साल से अधिक पुराने वाहनों में सीएनजी किट नहीं फिट की जाएगी। किट लगाने के लिए कुछ गैराज संचालकों को उनके आवेदनों के आधार पर अधिकृत किया जाएगा। सीएनजी किट बनाने वाली कंपनियों का भी नाम तय होगा। किट लगवाने में करीब 20 से 25 हजार रुपये का खर्च आता है। किट लगवाने की अनुमति के लिए निजी वाहन मालिक सीएनजी वाहन सेवा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। निजी वाहन के लिए 300 और व्यावसायिक के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क रहेगा,भुगतान ऑनलाइन ही पोर्टल पर होगा। इसके बाद गाड़ी को आरटीओ कार्यालय लेकर आएंगे। सब कुछ सही होने पर वाहन मालिक की पहली आरसी को विभाग जमा कर लेगा। उसके बदले उसे नई आरसी जारी होगी, जिसमें वाहन के सीएनजी पर संचालित होने का उल्लेख होगा।
विज्ञापन
जिले में निजी कार
- जिले में 113149 निजी कार पंजीकृत
- 61311 पेट्रोल, 49571 डीजल, 424 सीएनजी/पेट्रोल व 1453 कार एलपीजी संचालित
जिले में व्यावसायिक कार
- 2074 कार व्यावसायिक तौर पर पंजीकृत
- 96 कार पेट्रोल, 1736 कार डीजल, एक कार सीएनजी संचालित
जिले में टैंपो/ऑटो
2790 टैंपो/ऑटो पंजीकृत
2723 डीजल, 28 पेट्रोल, 59 एलपीजी
इनके साथ ही जिले में तीन सीएनजी से संचालित होने वाली मोटर बाइक भी पंजीकृत हैं।
जिले के लोगों को हर स्तर पर ुविधा मुहैया करने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। सीएनजी पंपों की स्थापना एक मील का पत्थर है, जिसे पार कर लिया गया है। इसके इस्तेमाल से वायु प्रदूषण से मुक्ति मिलने के साथ ही लोगों को अपनी वाहन सस्ते ईंधन से अधिक माइलेज के साथ चलाने की सहूलियत मिलेगी।
-- चंद्र भूषण सिंह, जिलाधिकारी