{"_id":"6926c37bbcce3bee0601bcd1","slug":"aligarh-cmo-office-clerk-suspended-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ऑफिस के बाबू पर गिरी गाज: डीएम की संस्तुति पर शासन ने किया निलंबित, इगलास विधायक ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ऑफिस के बाबू पर गिरी गाज: डीएम की संस्तुति पर शासन ने किया निलंबित, इगलास विधायक ने की थी शिकायत
Wed, 26 Nov 2025 02:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:38 PM IST
सार
यूपी के निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अलका वर्मा ने पत्र जारी करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक (बाबू) रणधीर चौधरी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बाबू निलंबित
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ सीएमओ कार्यालय के बाबू रणधीर चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन के आदेश पर हुई जांच में कार्रवाई की गई है। रणधीर चौधरी को आगरा एडी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बाबू पर हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन और पीसी-पीएनडीटी के नाम पर रकम वसूलने समेत कई आरोप लगे थे।
विज्ञापन
इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने 29 बिंदुओं पर सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डॉ. रोहित गोयल, बाबू रणधीर चौधरी सहित कई चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मई माह में शासन में शिकायत की थी। जिसमें अस्पताल पंजीकरण और पीसीपीएनडीटी एक्ट समेत नोडल अधिकारियों के चार्ज से संबंधित मामले उठाए थे। इस मामले में एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री ने भी खुद पर हुई कार्रवाई का प्रत्यावेदन विशेष सचिव और प्रमुख सचिव को भेजा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ... इगलास विधायक ने की शिकायत: सीएमओ ऑफिस के बाबू पर गिरी गाज, शासन को भेजी कार्रवाई करने की संस्तुति
विज्ञापन
शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर पहुंची तो शासन ने डीएम को जांच सौंपी। नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने मामले की जांच की। सीएमओ, बाबू रणधीर चौधरी व विनोद, डॉ रोहित गोयल आदि के बयान दर्ज किया। इस आधार पर उन्होंने बाबू को दोषी पाया। यही नहीं तीन साल पहले जारी रुपये गिनने के मामले में भी दोषी पाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने नौ सितंबर को डीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी। जिसके बाद छह नवंबर को डीएम संजीव रंजन ने बाबू पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को पत्र भेजा। कार्रवाई की संस्तुति के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।
बाबू ने भाजपा नेताओं के साथ शासन में पहुंच खुद के बचाव की रूपरेखा बनाई थी। मगर वह काम नहीं आई। शासन ने बाबू रणधीर चौधरी को सस्पेंड कर दिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. अलका वर्मा ने बाबू रणधीर चौधरी का निलंबन पत्र जारी करते हुए उन्हें आगरा एडी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
यह गंभीर आरोप साबित हुए
- हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन और पीसी-पीएनडीटी के काम के नाम पर निजी अस्पतालों से मोटी रकम वसूलना।
- एक व्यक्ति सोनू से रजिस्ट्रेशन के बदले जबरन रिश्वत लेना, जिसका वीडियो वायरल होना।
- पोर्टल का आईडी-पासवर्ड अपने पास रखकर मनमाने ढंग से काम करना और नोडल अधिकारी को अंधेरे में रखना।
शासन ने वरिष्ठ सहायक रणधीर चौधरी को निलंबित कर दिया है। शासन के आदेश का पालन किया जा रहा है। इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है, जांच पूरी होने तक बाबू अपर निदेशक कार्यालय आगरा से संबद्ध रहेंगे।-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ