{"_id":"61ebd4ff264a51171a20cd03","slug":"aligarh-cm-yogi-visit-pt-deen-dayal-upadhyay-sanyukt-hospital-inspects-covid-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, कोविड पीड़ितों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, कोविड पीड़ितों का जाना हाल
Sat, 22 Jan 2022 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Jan 2022 04:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा, ऑक्सीजन की सुविधा या फिर सामान्य रूप से सेपरेट व्यवस्था देने के लिए कोरोना मरीजों को आइसोलेशन देने के लिए हॉस्पिटल की सुविधा दी गई है...
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर कोविड-वार्ड का निरीक्षण करने के साथ कोविड पीड़ितों से हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके उपरांत मीडिया से रूबरू होकर कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी की तीसरी वेव का असर दुनिया के साथ प्रदेश में भी है।
विज्ञापन
वह आगे बोले कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में कोरोना प्रबंधन की चारों तरफ तारीफ हो रही है इसकी सराहना दुनिया में हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री जीविका और जान बचाने का प्रबंध कर रहे हैं। मैंने पहली और दूसरी कोरोना वेव के दौरान अलीगढ़ सहित पूरे प्रदेश में जाकर प्रबन्धन की जानकारी की। जीवन और जीविका को बचाने के लिए जो कुछ भी किया जा सकता है उसके लिए उस प्रकार के इंतजाम करके वैसा निर्देश जारी करते थे।
विज्ञापन
हम इस कार्यक्रम को अब आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी वेव खतरनाक थी जबकि तीसरी वेव में संक्रमण ज्यादा है, इसमें जनहानि कम है ,लेकिन इसमें बचाव की काफी जरूरत है। दूसरी वेव में कुछ ऑक्सीजन की समस्या आयी थी, लेकिन ऑक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। तीसरी वेव में ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में ही सही हो रहे हैं, अस्पताल में एक प्रतिशत लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, ऑक्सीजन की सुविधा या फिर सामान्य रूप से सेपरेट व्यवस्था देने के लिए उन्हें आइसोलेशन देने के लिए हॉस्पिटल की सुविधा दी गई है। हर व्यक्ति के लिए राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अधिकतर लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन कराना चाहिए इस काल में हर व्यक्ति के लिए राशन की व्यवस्था भी की गई है।
प्रभावी मतदाता संवाद में प्रबुद्ध मतदाताओं से रूबरू हुए सीएम
अलीगढ़ के जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस गेस्ट हाउस में प्रभावी मतदाता संवाद में प्रबुद्ध मतदाताओं से रूबरू होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिससे अलीगढ़ के लोग भी लाभान्वित होंगे। प्रदेश में कानून का राज है, हिस्ट्रीशीटर थानों का संचालन न करें, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त ना हो माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलता रहे।
सीएम ने कहा, दंगाइयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो, तुष्टीकरण की राजनीति ना हो, सरकारी नीति में पारदर्शिता बनी रहे, गरीबों को किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े, बिजली निर्बाध मिलती रहे। एक्सप्रेस वे की तरह जीवन की रफ्तार बढ़ती जाए, बहन बेटियों के सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ ना कर सके। इंफलाइटिस जैसी बीमारियों का खात्मा हो हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज हो, किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिलता रहे, बेरोजगारों को रोजगार मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री बोले कि, मैं आपके बीच अलीगढ़ इसलिए आया हूं ताकि अलीगढ़ जनपद की सातों विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और प्रदेश में सुशासन राष्ट्रवाद भ्रष्टाचार मुक्त वाली सरकार को लाएं।