फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: CM will have tight security cordon, tour divided into five zones

अलीगढ़ : सीएम का रहेगा कड़ा सुरक्षा घेरा, पांच जोन में बांटा दौरा

Sat, 15 Oct 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: CM will have tight security cordon, tour divided into five zones
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय जिले के दौरे पर शनिवार को आ रहे हैं। इस पूरे वीवीआईवी दौरे को 5 जोन में बांटकर बेहद पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही न हो। इसे लेकर शुक्रवार शाम एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ब्रीफ मीटिंग में आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद फोर्स को ड्यूटी के लिए रवाना किया गया। खास बात है कि हैबिटेट सेंटर के कार्यक्रम स्थल पर बिना पास धारक को प्रवेश न देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ में बेहतर यातायात, पार्किंग, पायलट-स्कार्ट आदि पर चर्चा हुई। समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी यातयात मुकेश चंद्र उत्तम सहित सभी सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- वीवीआईपी दौरे को लेकर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं होगी। यातयात व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। पूरे दौरे को 5 जोन में बांटकर ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ये हैं यातायात इंतजाम
ये फोर्स किया गया तैनात:-6 एएसपी, 15 सीओ, 50 इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी, 184 सब इंस्पेक्टर, 800 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल, 14 महिला एसआई, 226 महिला सिपाही, 2 टीआई, 10 टीएसआई, 40 ट्रैफिक सिपाही, 3 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी आरएएफ, 6 फायर वाहन लगाए।
डायवर्जन समय अपराह्न 13:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
- बाह्य डायवर्जन:-दोपहर 1 बजे से
- एटा/कानपुर की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन नानऊ से डायवर्ट। धनीपुर की ओर प्रतिबंधित।
- दिल्ली/गभाना की ओर से आने वाले भारी वाहन सोमना मोड़ से डायवर्ट। खेरेश्वर की ओर प्रतिबंधित।
- आगरा/मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहन वन चेतना केंद्र से डायवर्ट। शहर की ओर प्रतिबंधित।
- खैर/टप्पल की ओर से आने वाले भारी वाहन गौमत चौराहे से डायवर्ट। खेरेश्वर की ओर प्रतिबंधित।
- नरौरा/रामघाट की ओर से आने वाले भारी वाहन साधू आश्रम से डायवर्ट। क्वार्सी की ओर प्रतिबंधित।
- मुरादाबाद/अनूपशहर की ओर से आने वाले भारी वाहन/रोडवेज बसें महेशपुर से डायवर्ट। क्वार्सी की ओर प्रतिबंधित।
- लोधा में कार्यक्रम के समय खेरेश्वर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन/रोडवेज बसें प्रतिबंधित। खैर से इगलास व गभाना की ओर डायवर्ट।
आंतरिक डायवर्जन : वीआईपी मूवमेंट के समय
- साधु आश्रम से क्वार्सी चौराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- क्वार्सी चौराहे से 38वीं वाहिनी पीएसी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- दुबे पड़ाव चौराहा से क्वार्सी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रामबाग तिराहा से क्वार्सी चौराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- दोदपुर से केलानगर व केलानगर चौराहे से रामबाग की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- मैरिस रोड चौराहे से केलानगर चौराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- सेंटर प्वाइंट से मैरिस रोड चौराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- अब्दुल्ला व लालडिग्गी से मैरिस रोड चौराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- एएमयू सर्किल से लाल डिग्गी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कंट्रोल रूम-112 तिराहे से लाल डिग्गी की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कलेक्ट्रेट तिराहे से एएमयू सर्किल की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- तस्वीर महल से जवाहर पार्क/कलेक्ट्रेट तिराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शमशाद मार्केट चौराहा से कलेक्ट्रेट तिराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- एएमयू सर्किल से कलेक्ट्रेट तिराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
नो-ट्रैफिक जोन
- जीवनगढ़ की पुलिया से क्वार्सी चौराहे तक।
मार्ग व्यवस्था
- 38वीं वाहिनी पीएसी से क्वार्सी चौराहा से सर्किटहाउस तक। सर्किट हाउस से क्वार्सी चौराहा, रामबाग तिराहा से केलानगर चौराहा से मैरिसरोड चौराहा से अब्दुल्ला तिराहा से लालडिग्गी तिराहा से कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर।
कंटीजेंसी मार्ग-
1-अलीगढ़ हेबीटेट सेन्टर से लाल डिग्गीए एमयू सर्किल से दोदपुर से केलानगर से रामबाग तिराहा से क्वार्सी चौराहा से 38 वीं वाहिनी पीएसी तक।
2-कार्यक्रम स्थल नगरिया मोड से लोधा से खैरेश्वर चौराहे से बोनेरतिराहा से एटाचुंगी चोराहे से कयामपुर मोड़ से क्वार्सी चौराहा से सर्किट हाउस तक।
पांर्किग--राजा महेंद्र प्रताप विवि परिसर, वीआईपी फ्लीट आईटीएम कॉलेज हेलीपेड, जनप्रतिनिधियों की आईटीएम कॉलेज के अंदर, अधिकारियों की आईटीएम कॉलेज,आईटीएम कॉलेज गेट, नदरई रोड, नदरई मोड़ बंबा।
बैरियर:-
-आईटीएम कॉलेज के आगे खेर रोड प्रथम कट, नगरिया मोड/विश्वविद्यालय कट, थाना लोधा के सामने, कार्यक्रम स्थल विवि मोड़, नगरिया तिराहा नदरोई रोड मंदिर के सामने

सर्किट हाउस पार्किंग:-यश रेजीडेन्सी के सामने, यश रेजीडेन्सी से आगे,आयुक्त कार्यालय परिसर के अन्दर, आयुक्त कार्यालय के सामने खाली कॉलोनी गेट के अन्दर
बैरियर:-देवसैनी मोड़, राष्ट्रभक्ति प्रेरणा स्मृति द्वार, यश रेजीडेन्सी के पास
पार्किंग हेबीटेट सेन्टर:-वीआईपी हेबीटेट सेन्टर के अन्दर ,अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के सामने खाली मैदान
बैरियर:-लाल डिग्गी चौराहा, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के सामने, डायवर्जन.एएमयू सर्किल, कन्ट्रोल रूम तिराहा
नोट:-संबंधित थानों के प्रभारी व्यवस्थाएं करेंगे। एंबुलेन्स व आपातकालीन सेवाओं से संबंधित समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
इन संगठनों ने किया ज्ञापन व मुलाकत का ऐलान
खुफिया इनपुट के आधार पर इन सभी पर निगरानी की हो रही तैयारी
अलीगढ़। मुख्यमंत्री के जिले में आगमन की खबर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठन मुलाकात व ज्ञापन का ऐलान कर चुके हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर इन सभी पर निगरानी की तैयारी पुलिस स्तर से कर दी गई है। अब तक जारी सूचना के अनुसार भाकियू सुनील गुट ने क्वार्सी चौराहे से ज्ञापन देने जाने का ऐलान किया है। रामघाट कल्याण मार्ग को सिंधौली से जोड़ने वाले रोड के निर्माण के लिए भी ज्ञापन देने का एलान किया गया है। यह स्थानीय लोग गौरव, अमित, जीपीर सिंह, अनीता जौहरी, पीयूष, केके गौतम, दीपक अग्रवाल, अंजनी सिंह आदि ज्ञापन देने जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.संतोष सिंह के अनुसार फसलों के नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष शैलेंद्रपाल सिंह के अनुसार साथा मिल व किसानों की फसल नुकसान को लेकर ज्ञापन देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed