फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh city covered with fog

Aligarh Weather: कोहरे की चादर से ढका रहा शहर, रेंगता रहा वाहनों का कारवां, स्कूल का बदला समय, ट्रेन रद्द

Wed, 27 Dec 2023 11:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

27 दिसंबर की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते मौसम में गलन बढ़ गई।  सुबह से ही वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आसपास के जिलों में नौकरी के लिए रोडवेज बस या अपने निजी वाहनों से जाने वालों को परेशानी हुई। कई लोग देर से अपने कार्यालय पहुंचे। राजमार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई।

विज्ञापन
Aligarh city covered with fog
कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 27 दिसंबर को अलीगढ़ में सुबह से ही घना कोहरा रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। स्कूलों का समय बदल दिया गया है। ट्रेनों के रद्द और लेट होने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


26 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। 27 दिसंबर की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते मौसम में गलन बढ़ गई।  सुबह से ही वाहन की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आसपास के जिलों में नौकरी के लिए रोडवेज बस या अपने निजी वाहनों से जाने वालों को परेशानी हुई। कई लोग देर से अपने कार्यालय पहुंचे। राजमार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन


कोहरे से तीन ट्रेनें ट्रेनें रद्द, कई घंटों देरी से पहुंचीं
कोहरे के चलते ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। रेलवे ने 27 दिसंबर को लिच्छवी, ऊंचाहार एवं नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया, जिससे मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नंदन कानन सवा तीन घंटे, स्वतंत्रता सेनानी सवा तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशन पहुंचीं। यात्रियों को शीत लहर में घंटों ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के चलते संभावना है कि अगले कुछ दिनों में ट्रेनों की रफ्तार और भी कम होगी, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली छात्रा

स्कूल का बदला समय

ठंडी हवाएं और सर्दी के चलते जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर 27 दिसंबर से कक्षा 1 से लेकर इंटर तक आईसीएसई, सीबीएसई, मान्यता प्राप्त, बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित व समस्त बोर्ड से संचालित विद्यालय सुबह 10 बजे खुलेगा और दोपहर 3 बजे बंद होगा। 

पिछले नौ वर्ष में दिसंबर माह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

  • 2015, 19.4, 05.0
  • 2016, 20.2, 11.4
  • 2017, 23.0, 08.0
  • 2018, 20.2, 7.2
  • 2019, 12.8, 5.6
  • 2020, 20.0, 4.0
  • 2021, 22.0, 5.0
  • 2022, 21.8, 8.6
  • 2023, 24.0, 11.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed