फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Chief Minister Yogi in Aligarh today

अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी अलीगढ़ में आज

Sat, 15 Oct 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Chief Minister Yogi in Aligarh today
अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बैठक करते एसएसपी क? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर अलीगढ़ पहुंचेंगे। वह शहर में करीब 18 घंटे तक रुकेंगे। मुख्यमंत्री हैबिटेट सेंटर समेत 406 करोड़ की 59 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
वह मुरादाबाद से हेलीकॉप्टर से लोधा आईटीएम कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां निर्मांणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का जायजा लेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 38वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पहुंचेंगे। कमिश्नरी में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद लाल डिग्गी स्थित नगर निगम के हैबिटेट सेंटर में गंगा नदी पर बने सांकरा पुल, वाणिज्य कर कार्यालय, अलहदादपुर स्थित स्टेडियम आदि समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यहां सरकारी योजनाओं से लाभान्वित 200 लाभार्थियों से रूबरू होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहर के भ्रमण पर भी रहेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। रात्रि में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार को एटा रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर पूर्व संध्या पर शुक्रवार देर रात तक प्रशासनिक तैयारियां चलती रहीं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही जिले की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- अपराह्न 03:45 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का जायजा
- शाम 04:15 बजे हेलीकॉप्टर से 38वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पहुंचेंगे
- शाम 04:20 बजे कमिश्नरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे
- शाम 04:25 बजे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
- शाम 04: 40 बजे कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक
- शाम 05:30 बजे हैबिटेट सेंटर में शिलान्यास व लोकार्पण, लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण
- शाम 06: 20 बजे सर्किट हाउस प्रस्थान
- शाम 06:20 से 06:45 बजे तक स्थानीय भ्रमण
- शाम 07 बजे से प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे
- रविवार सुबह साढ़े नौ बजे एटा मलावन को प्रस्थान
खास बातें =
- 406 करोड़ की 59 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
- 362 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाएं
- 43.87 करोड़ रुपये की पांच परियोजना
प्रस्तावित योजनाओं का लोकार्पण
योजना का नाम कुल लागत
- हैबिटेट सेंटर, 78.66 करोड़
- सांकरा गंगा घाट मिठ्ठनपुर पुल 60.12 करोड़
- अलहदादपुर स्पोट्र्स स्टेडियम 6.10 करोड़
- वाणिज्य कर कार्यालय 30.48 करोड़
- सहनोल, गोधा व कलाई छात्रावास 5.10 करोड़
- गोधा थाने में आवासीय भवन 6.95 करोड़
- हरदोई व गभाना पशुचिकित्सालय 0.8 करोड़
- सुबकरा गो संरक्षण केंद्र 1.20 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed