फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: cheating in the name of corona shut out card

अलीगढ़ : कोरोना शट आउट कार्ड के नाम पर हो रही ठगी

Mon, 07 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: cheating in the name of corona shut out card
कोरोना शट डाउन कार्ड। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। शहर के मेडिकल स्टोर्स पर कोरोना शट आउट/गेट आउट कार्ड (वायरस शट आउट) बेचा जा रहा है। विक्रेताओं का दावा है कि इस कार्ड को गले में पहनने से कोरोना का संक्रमण नहीं होेता है। 30 दिन इसकी समय अवधि बताई जा रही है। लेकिन, इस कार्ड को न तो स्वास्थ्य विभाग से मान्यता मिली है और न ही कहीं से प्रमाणित है। वहीं, ड्रग विभाग भी इससे बेखबर बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना शट आउट/गेट आउट (वायरस शट आउट) कार्ड को बाजार में अलग-अलग दामों में बेचा जा रहा है। 100 रुपये से लेकर यह 150 से 180 रुपये तक में बिक रहा है। इस कार्ड के भीतर शक्कर के दाने के बराबर पत्थर जैसे भरे हैं। इनसे एक गंध निकलती है। हैरानी की बात तो यह है कि इसे बेचने वालों को भी इसकी कंपनी का नाम नहीं पता। कार्ड की पैकिंग पर चाइनीज भाषा में सब कुछ लिखा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के अलावा पूरे प्रदेश में इसे बेचा जा रहा है। आलम यह है कि इस गोरखधंधे से ड्रग विभाग अंजान है। अभी तक एक भी मेडिकल स्टोर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

कोरोना कार्ड सिर्फ अंधविश्वास है। लोगों से अपील है कि वह इस प्रकार की किसी चीज को खरीदकर अंधविश्वास में न आएं। दवा दुकानों पर छापामारी सोमवार से शुरू की जाएगी, जिसके पास भी यह कार्ड बिकते मिले। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमेंद्र चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर
कोरोना शट आउट कार्ड जैसी किसी भी चीज से कोरोना वायरस खत्म नहीं होता है। संक्रमण छूने से और हवा से फैल रहा है। कोरोना वायरस वैक्सीन से ही मरेगा। लोग इससे बचने को बार-बार हाथ धोएं। चेहरे पर मास्क लगाएं। किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में न आएं। लोगों को सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान देना होगा।

- डॉ. नताशा चौधरी, सीएमओ, सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ स्कीम, अलीगढ़
कोरोना गेट आउट कार्ड जैसी किसी चीज से कोरोना नहीं भागता है। इसको स्वास्थ्य विभाग से मान्यता नहीं मिली है। मेडिकल स्टोर संचालकों से अनुरोध है कि वह इन चीजों को न बेचें, जिनसे जनता में भ्रम फैले।
- शैलेंद्र सिंह टिल्लू, अध्यक्ष जिला अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed