फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Challan of stolen bike sent to victim's home eight years ago

अलीगढ़ : आठ साल पहले चोरी हुई बाइक का चालान पीड़ित के घर भेजा

Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Challan of stolen bike sent to victim's home eight years ago
8 साल पहले चोरी हो गई बाइक का ई चालान पुलिस ने उसी बाइक स्वामी के घर पर भेज दिया, जिसने 8 साल पहले अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब मोटरसाइकिल का मालिक हैरान है कि उसकी चोरी हुई बाइक तो उसे मिली नहीं, ऊपर से चालान का झमेला और उसके सर पर आ गया। अब पीड़ित मोटरसाइकिल मालिक ई चालान को लेकर पुलिस अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

सन 2012 में एलमपुर बगीची निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र पदम सिंह ने अपनी पुरानी हो चली बाइक 22 हजार रुपए में नई बस्ती के रहने वाले शेरू को बेच दी। तय हुआ कि शेरू एक दो महीने में खरीदी हुई बाइक का पैसा शिशुपाल को दे देगा और इसी दौरान वह मोटरसाइकिल को अपने नाम ट्रांसफर भी करा लेगा। लेकिन इसके 1 महीने बाद शेरू बाइक को लेकर सासनी गेट स्थित बैंकट हॉल में एक शादी समारोह में गया। यहां से वह बाइक चोरी हो गई । इस बात की जानकारी बाइक के असल मालिक शिशुपाल को दी गई तो उसकी ओर से थाना सासनी गेट में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद शिशुपाल और शेरू दोनों ने ही कई बार थाने जाकर अपनी चोरी हुई बाइक के बारे में पता किया लेकिन उस बाइक का कहीं भी पता नहीं चला। इतना लंबा अरसा गुजर जाने के बाद अब बाइक के वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी गई थी। पिछले दिनों मामले में टर्न तब आया जब चोरी हुई इस बाइक का ई चालान शिशुपाल के घर पर पहुंच गया। अब इस ई चालान को लेकर शिशुपाल और शेरू पुलिस के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाद सड़कों पर दौड़ती रही मोटरसाइकिल
जो ई चालान शिशुपाल को मिला है उसके फोटो में साफ देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर तीन युवक बैठे हुए हैं और यह चालान तीन सवारियों के बैठाने और बिना हेलमेट के बाइक चलाने के नियम का उल्लंघन करने पर किया गया है। इस चालान से साफ है कि चोरी किए जाने के बाद बाइक लगातार सड़क पर चलती रही। इसी शहर में चलती रही। इस दौरान वह कई बार वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के सामने से भी गुजरी होगी, लेकिन कभी भी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकी । इस घटना ने पुलिस के वाहन चेकिंग करने की गंभीरता पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed