फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Celebrated Lord Neminath Janma-Tapa Festival with pomp

अलीगढ़ : धूमधाम से मनाया भगवान नेमिनाथ जन्म-तप महोत्सव

Fri, 05 Aug 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Celebrated Lord Neminath Janma-Tapa Festival with pomp
खिरनी गेट दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर में आचार्य निर्भय सागर के प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
जैन समाज ने बृहस्पतिवार को भगवान नेमिनाथ जन्म-तप एवं भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैन धर्म का सबसे खास पर्व मोक्ष सप्तमी यानी मुकुट सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ को मोक्ष प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

भारवर्ष में श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन दिगंबर जैन मंदिरों में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। खिरनीगेट के दिगम्बर जैन मंदिर से आचार्य निर्भय सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन समाज के महिला- पुरूष लाडू सिर पर रख कर बैंडबाजों के साथ बड़े मंदिर जी पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पूजा-अर्चना कर मोक्ष कल्याणक लाडू चढाया गया। नीरज जैन, मधु जैन परिवार ने संयुक्त रूप से आचार्य ने दीप प्रज्जवलन कर शास्त्र भेंट कर पाद प्रक्षालन किया गया। शाम को पालना झूलन एवं संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रिया जैन एंड पार्टी के भजनों पर नेमि बने दूल्हा... ऊंचे-ऊंचे शिखरों वाला ये तीरथ हमारा...पर सभी ने भक्तिपूर्वक भगवान का पालना झुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन नीना जैन ने किया। आयोजन में प्रद्युमभन कुमार जैन, विजय कुमार जैन सेठ संस, नरेंद्र कुमार जैन, मयंक जैन, अनिल कुमार जैन, कैलाश चंद्र जैन, शैलेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, घनश्याम दास जैन, अजय कुमार जैन, ओम प्रकाश जैन, सुरेश कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, कुणाल जैन, प्रशांत जैन, निशांत जैन, सीनेश जैन, रविंद्र जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed