फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Case filed against three people for electricity theft

अलीगढ़ : बिजली चोरी में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 15 May 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Case filed against three people for electricity theft
नौरंगाबाद क्षेत्र के तीन घरों में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। एक घर में तो टीम ने मीटर की लाइन काट दी। इसके बावजूद बिजली की आपूर्ति चालू थी। संबंधित व्यक्ति द्वारा घर का ताला न खोले जाने के कारण टीम बिजली चोरी नहीं पकड़ सकी। मजबूरन तीनों घरों के खिलाफ अपर अभियंता जय प्रकाश ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अवर अभियंता जय प्रकाश अपनी टीम के साथ नौरंगाबाद क्षेत्र पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान नट वाली गली में राजेश पुत्र मेवाराम और जीतू पुत्र हरी सिंह के यहां एलटी बंच केबल में कट लगाकर कटिया डली हुई मिली।
विज्ञापन

टीम शाम पांच बजे के लगभग कूचा रामदयाल निवासी बीना देवी पत्नी रवि गुप्ता के यहां पहुंची। काफी मशक्कत के बावजूद टीम कमरे का ताला नहीं खुलवा सकी। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लेकिन परिजनों ने कमरे का ताला नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरन जब मीटर से सर्विस केबल को काटा गया तो घर के अंदर विद्युत आपूर्ति चालू थी। कमरे का ताला न खुलने के कारण चोरी का प्वाइंट वाला तार काटकर नहीं ले जाया जा सका। अवर अभियंता जय प्रकाश ने तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed