फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Captive in District Prison dies under suspicious circumstances

अलीगढ़ : जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 25 Jul 2020 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Captive in District Prison dies under suspicious circumstances
जिला कारागार में शनिवार को एक 71 वर्षीय कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला प्रशासन बीमारी से मौत होने की बात कह रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने पर मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

ठाकुरदास (71) निवासी एटा 30 अगस्त 2019 से अलीगढ़ जिला कारागार में बंद था। उसे अकराबाद में हुई एक हत्या के मामले में दोषी पाते हुए सत्र न्यायालय ने पांच अगस्त 2019 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। ठाकुरदास के दो बेटे भी इसी जेल में बंद हैं। वाकया शनिवार सुबह का है। बताया जा रहा है कि ठाकुरदास जेल में टहल रहा था। तभी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जेल प्रशासन ने तत्काल उसको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर के इलाज के बाद बंदी से दम तोड़ दिया। सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। परिवारीजन सूचना पाते ही जेल पहुंच गए।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि ठाकुरदास उच्च रक्तचाप का मरीज था। पहले भी उसकी कई बार हालत बिगड़ चुकी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed