फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Candle march against house tax

अलीगढ़ : गृहकर के विरोध में कैंडल मार्च

Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Candle march against house tax
नगर निगम द्वारा गृहकर बढ़ोत्तरी के विरोध में अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाल कर गांधीपार्क पर सांकेतिक विरोध किया। इस दौरान एलान किया गया कि अगर इस गृहकर प्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सेंचुरी ने कहा कि नगर निगम बताए कि क्या वह वे सभी सुविधाएं नागरिकों को दे रहा है, जो उसे देनी चाहिए। यदि नहीं तो गृहकर में वृद्धि क्यों ? नगर-निगम गृहकर वसूलता है। आम जनता को यह मालूम है, लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं मालूम कि गृह कर के बदले नगर निगम को आम जनता को क्या सुविधाएं देनी चाहिए और कितनी सुविधाएं वह प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने गृहकर की दरें मनमाने तरीके से 2017 से बढ़ाकर लागू कर ली हैं, जिन लोगों के बिल 2021 तक जमा हैं उन पर भी पुराने एरियर निकाल कर वसूल किया जा रहा है। यह न्याय संगत नहीं है। महामंत्री हरिकिशन अग्रवाल व मनीष अग्रवाल वूल ने कहा कि नगर निगम गृह कर तो लेता है, लेकिन आम जनता को कोई सुविधा नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे महानगर में सड़कें व गलियां खोद कर डाल दी गई हैं। कम व्यास के पाइप गलियों में डाले गए हैं, जहां से सीवर लाइन पड़ते ही मेनहोल ओवरफ्लो कर रहे हैं। नगर-निगम में गृहकर विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था बने और इसमें सुधार हो अन्यथा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, आलोक बैंकर, अतुल ख्यालीराम, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मास्टर ओमप्रकाश, नीरज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, देवेंद्र बंसल राजेश डिश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed