{"_id":"61e57bbac517e96a9a5d128d","slug":"aligarh-candidates-decided-on-all-seven-seats-of-sp-rld-election-committees-formed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सपा-रालोद की सातों सीटों पर प्रत्याशी तय, बनीं चुनाव समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सपा-रालोद की सातों सीटों पर प्रत्याशी तय, बनीं चुनाव समितियां
Mon, 17 Jan 2022 07:53 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:53 PM IST
सार
सपा जिला अध्यक्ष ने सोमवार को सभी सात सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इनमें कोल सीट पर सपा के अज्जू इशहाक को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि अलीगढ़ सदर से सपा के जफर आलम को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ सदर से सपा उम्मीदवार जफर आलम।
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन प्रत्याशी तय हो गए हैं। इन सीटों पर चुनाव समितियों का भी गठन कर दिया गया है। सभी प्रत्याशी मंगलवार को नामांकन कर सकते हैं। इनमें से चार सीटों पर सपा जबकि तीन सीटों पर रालोद के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
सपा जिला अध्यक्ष ने सोमवार को सभी सात सीटों पर गठबंधन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इनमें कोल सीट पर सपा के अज्जू इशहाक को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि अलीगढ़ सदर से सपा के जफर आलम को उम्मीदवार बनाया गया है। छर्रा विधानसभा सीट पर सपा से लक्ष्मी धनगर को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन सीटों पर रालोद के उम्मीदवार
अतरौली विधानसभा सीट पर सपा के वीरेश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद बरौली से रालोद के प्रमोद गौढ़ को, खैर में रालोद से भगवती सूर्यवंशी और इगलास सीट पर रालोद से ही वीरपाल दिवाकर को उम्मीदवार बनाया गया है।