फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh businessman s wife and sister in law dies in Nepal in road accident

मौत ले गई नेपाल: अलीगढ़ के कारोबारी की पत्नी और साली की पड़ोसी देश में गई जान, राकेश और उनके रिश्तेदार की हालात नाजुक

Sun, 24 Apr 2022 09:31 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 09:31 PM IST
सार

तहसीलदार कोल गजेंद्र सिंह के अनुसार नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से शाम को सूचना मिली थी। जिसमें दोनों महिलाओं की मौत व पुरुषों की हालत नाजुक होना बताया गया है। परिवार को सूचित किया गया है। परिजन रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Aligarh businessman s wife and sister in law dies in Nepal in road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानगर के जयगंज इलाके से कासगंज में अपने साढ़ू-साली संग नेपाल काठमांडू घूमने गए किराना कारोबारी की कार रविवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कारोबारी की पत्नी व साली की मौत हो गई है, जबकि खुद कारोबारी व साढ़ू की हालत बेहद नाजुक बताई गई है। नेपाल दूतावास के जरिए यह जानकारी शाम को अलीगढ़ जिला प्रशासन तक पहुंची। खबर मिलते ही परिवार नेपाल के लिए रवाना हो गया है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। हालांकि देर शाम दोनों पुरुषों की मौत की भी चर्चा उठी, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि परिवार या प्रशासन की ओर से नहीं हो सकी।

विज्ञापन


सासनी गेट के जयगंज गणेश कूचा के रहने वाले करीब 55 वर्षीय राकेश अग्रवाल का जयगंज में ही किराने का व्यापार है। परिवार के अनुसार पांच दिन पहले वो अपनी पत्नी साधना अग्रवाल व कासगंज अमापुर निवासी साढ़ू विमल अग्रवाल, उनकी पत्नी संध्या अग्रवाल संग नेपाल घूमने गए थे।
विज्ञापन


 

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से मिली सूचना
रविवार शाम जिलाधिकारी व एसएसपी को नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से ई-मेल के जरिए सूचना मिली कि काठमांडू के पास उनकी टैक्सी एक बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें साधना व संध्या की मौत हो गई है, जबकि राकेश व विमल की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वहां आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कार को नेपाली चालक चला रहा था। यह सूचना लेकर डीएम के निर्देश पर तहसीलदार कोल राकेश अग्रवाल के घर पहुंचे। तत्काल परिवार के सदस्य दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली से हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचेंगे। बताया गया है कि राकेश अग्रवाल के दो बेटों में बड़ा ऋषभ विवाहित है और पिता के व्यापार में हाथ बंटाता है। जबकि छोटा बेटा अक्षय अभी एक सीए के अधीन सेवारत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed