{"_id":"6280083f4acb2658db442b48","slug":"aligarh-bulldozers-will-run-on-illegal-colonies-of-the-city-from-17-city-office-news-ali291564082","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शहर की अवैध कॉलोनियों पर 17 से चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शहर की अवैध कॉलोनियों पर 17 से चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
शहर की अवैध कॉलोनियां अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के निशाने पर हैं। थाना देहलीगेट व बन्नादेवी क्षेत्र में अभियान के पहले चरण में 17 मई से बुलडोजर गरजेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से दूसरे थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। एडीए ने अभियान के लिए अभियंत्रण, संपत्ति, भू-अर्जन और प्रवर्तन अनुभाग की संयुक्त टीम का गठन किया है।
एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने बताया कि शहर व आसपास के क्षेत्र में बिना अनुमति बसी अवैध कॉलोनियों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के साथ ही उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में प्रॉपर्टी डीलरों ने नियम-कायदों को दरकिनार करते हुए अवैध रूप से कॉलोनियां बनाकर उन्हें बेच दिया है, जहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। कृषक क्षेत्र को आबादी क्षेत्र दर्शाकर अवैध कॉलोनियां बना दी गई हैं। इसके अलावा व्यावसायिक भवनों का निर्माण अवैध तरीके से कर लिया गया है।