फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Brother-in-law's younger brother made pornographic film, now threatening

अलीगढ़ : जीजा के छोटे भाई ने बनाई अश्लील फिल्म, अब धमकी दे रहा

Sun, 26 Sep 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Brother-in-law's younger brother made pornographic film, now threatening
अतरौली थाना क्षेत्र की निवासी एक नाबालिग बेटी की उसके जीजा के भाई ने अश्लील फिल्म बना ली और अब वह पूरे परिवार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। मामला पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान के पास आया तो वह पीड़ितों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। प्रकरण सुनने के बाद एसपी क्राइम ने सीओ अतरौली को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान पीड़ित वृद्ध पिता और बेटी को लेकर एसपी क्राइम से मिले। एसपी क्राइम ने पूरे मामले को सुना। वृद्ध पिता ने बताया कि लगभग दो महीने पहले उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ उसकी ससुराल गई थी। वहां दामाद के छोटे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी के साथ गंदी फिल्म बनाई।
विज्ञापन

जिसको वायरल करने की धमकी देकर उससे गलत हरकत करना चाहते थे। रक्षाबंधन के मौके पर बेटी को बुलाया तो उन लोगों ने उसे नहीं भेजा। इस पर वह खुद जाकर बेटी को लेकर आया। पूछताछ में बेटी ने बताया कि जीजा के छोटे भाई ने धोखे से उसकी वीडियो बना ली है। जिसको दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना छतारी थाना क्षेत्र में हुई थी। जहां की पुलिस ने मामले को दबा दिया है। उनकी सुनवाई कहीं नहीं हुई तो वह पूर्व विधायक के पास पहुंचे। प्रकरण सुनकर एसपी क्राइम ने प्रार्थना पत्र पर तत्काल क्षेत्राधिकारी अतरौली को जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए। पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने कहा कि वह बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed