{"_id":"625867b3107f81204e1b4302","slug":"aligarh-boyfriend-s-friend-sent-to-jail-for-student-s-suicide-aligarh-news-ali2893005120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : छात्रा की आत्महत्या में प्रेमी के दोस्त को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : छात्रा की आत्महत्या में प्रेमी के दोस्त को भेजा जेल
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र की रहने वाली बीकॉम छात्रा की पिछले वर्ष हुई छर्रा अड्डा पुल के नीचे आत्महत्या के मामले में आरोपी प्रेमी के दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मुकदमे में वांछित होने के चलते लंबे समय से फरीदाबाद रह रहा था। पुलिस को उसके विषय में इनपुट मिला और उसे गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
ये घटना 11 जनवरी 2021 की है। सुबह-सुबह पुलिस को छर्रा अड्डा पुल के नीचे करीब 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला। उसकी पहचान हरदुआगंज क्षेत्र की रहने वाली बीकॉम अध्ययनरत छात्रा के रूप में हुई। रात में आए परिवार ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की दोपहर एक बजे घर से अलीगढ़ आने की कहकर निकली थी।
बाद में पता चला कि उसे गांव से उसका प्रेमी व उसके दो दोस्त बाइक पर लेकर आए हैं। प्रारंभिक आरोप लगाया कि उन्होंने अपहरण के बाद हत्या की है। दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया। छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया। बात न मानने पर उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज किया। जांच में उजागर हुआ कि प्रेमी से धोखा मिलने पर उसने आत्महत्या की थी। इसी आधार पर उसके प्रेमी व एक दोस्त को पहले जेल भेजा गया। इसी मुकदमे में तीसरा आरोपी प्रेमी का दूसरा दोस्त शेखूपुर हरदुआगंज का राहुल फरार था, जिसे पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि मामला हत्या का दर्ज हुआ था। मगर जांच में आत्महत्या के प्रेरित करने के तथ्य मिलने पर दो आरोपी पहले जेल भेजे गए। अब तीसरे को जेल भेजा है।