{"_id":"670df9da3b9bbc54e3083d8c","slug":"aligarh-boner-tiraha-will-be-known-by-name-of-raja-balwant-singh-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अब राजा बलवंत सिंह के नाम से जाना जाएगा बौनेर तिराहा, बनेगा गेट, लगेगी मूर्ति, शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अब राजा बलवंत सिंह के नाम से जाना जाएगा बौनेर तिराहा, बनेगा गेट, लगेगी मूर्ति, शासन से मिली मंजूरी
Tue, 15 Oct 2024 10:43 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:43 AM IST
सार
बौनेर तिराहा को अब राजा बलबंत सिंह के नाम से जाना जाएगा। यहां पर एक गेट बनेगा और राजा बलबंत सिंह की मूर्ति लगेगी। इसके प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह का स्वागत करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़-दिल्ली हाईवे स्थित बौनेर तिराहा अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संस्थापक राजा बलवंत सिंह के नाम पर जाना जाएगा। यहां गेट बनाने के साथ ही राजा की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने 14 अक्टूबर को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. श्योराज सिंह व जिला पंचायत के प्रतिनिधि प्रवीन राज सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी अश्वनी सिंह के अलावा महिला जिलाध्यक्ष मीरा जादौन, जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, राजकुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष कौशल सिंह, आलोक सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन