फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh BJP Membership Campaign speed slow

BJP Membership Campaign: अंतर्कलह से जूझती भाजपा, रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा सदस्यता अभियान

Thu, 19 Sep 2024 01:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

भाजपा ने 1 सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी ने अध्यक्ष, विधायक, सांसद तथा सभी जनप्रतिनिधियों को सदस्यता के टागरेट तय किए। अलीगढ़ महानगर में ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन मात्र 50 हजार ही सदस्य बनाए जा सके हैं।
 

विज्ञापन
Aligarh BJP Membership Campaign speed slow
बैठक करते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत साथ में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अंतर्कलह से जूझ रही है। इसी के चलते महानगर अध्यक्ष की घोषणा होने के एक साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बनाई जा सकी है। दूसरी ओर महत्व न मिलने से परेशान पुराने कार्यकर्ता भी पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। इसका असर पार्टी की सदस्यता अभियान पर दिखाई दे रहा है। महानगर में ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन मात्र 50 हजार ही सदस्य बनाए जा सके हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने 1 सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी ने अध्यक्ष, विधायक, सांसद तथा सभी जनप्रतिनिधियों को सदस्यता के टागरेट तय किए। 25 सितंबर तक सदस्यता का पहला चरण पूरा होगा। अक्तूबर माह में दूसरे चरण में घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। चूंकि महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है, इसलिए पुराने पदाधिकारियों को ही सदस्यता अभियान में जुटने के लिए कहा है।

विज्ञापन

पार्टी के सदस्यता अभियान के लक्ष्य को समय से पूरा कर लिया जाएगा। पार्टी की ओर से डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है, लेकिन हमने ढाई लाख सदस्य बनाने का टारगेट तय किया है। समय से यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। सदस्यता अभियान में सभी की सहभागिता और सहयोग है।- राजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से धीमा है, लेकिन टारगेट समय से पूरा कर लिया जाएगा।- मुक्ता राजा , शहर विधायक
सदस्यता अभियान को नई तकनीकि से जोड़ा गया है, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प हैं। इसलिए समय से सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।- अनिल पाराशर, कोल विधायक

पार्टी हाईकमान तक पहुंचाई जा रही पूरी जानकारी

भाजपा की बैठकों में नाराजगी जताने के मामले बार-बार सामने आए हैं। इसके बाद पूरी जानकारी पार्टी हाईकमान तक पहुचाई गई। पिछले दिनों क्षेत्र प्रभारी और प्रांत प्रभारी की बैठक में कुछ पुराने पदाधिकारियों ने महत्व न मिलने की व्यथा उठाई। इस दौरान गरमा-गरमी भी हुई। हालांकि प्रभारियों ने समझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन हाईकमान तक पूरी जानकारी पहुंच गई। अभी भी हालात सामान्य नहीं दिखाई देते।

जन्मदिन की दावत भी रही चर्चा में
16 सितंबर को महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा का जन्मदिन था। इसी दिन सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक रखी गई, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शामिल हुए। दिनभर दावत का दौर के साथ ही कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुटने का संदेश भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed