फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BJP government is set to form in UP, youth should decide their role: Shekhawat

अलीगढ़ : यूपी में भाजपा की सरकार बनना तय, युवा अपनी भूमिका तय करें : शेखावत

Fri, 26 Nov 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BJP government is set to form in UP, youth should decide their role: Shekhawat
सारसौल स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवोत्थान कार्यक्रम में उपस्थित लोग। सं - फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह तो तय है कि 2022 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। युवाओं को तय करना है कि इसमें उनकी क्या भूमिका होगी। शेखावत बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में भाजपा युवा मोर्चा महानगर एवं जिला द्वारा आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रोफेशनल युवाओं को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि जितने भी परिवर्तन हुए हैं, उसमें युवा केंद्र में रहे हैं। 2014 में कोई मानने को तैयार नहीं था कि एक पार्टी की सरकार बनेगी। युवाओं ने अंगड़ाई ली और नरेंद्र मोदी की सरकार बनी। 2017 में उत्तर प्रदेश के युवाओं ने अंगड़ाई ली और योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। कभी ताला एवं तमंचा अलीगढ़ की पहचान थी। आज भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब रक्षा उत्पाद से पहचान बनेगी। आने वाली सदी भारत की होगी। उन्होंने कहा कि देश में 12 हजार से ज्यादा पंजीकृत पार्टियां हैं। मात्र, दो पार्टी भाजपा एवं कम्युनिस्ट विचारधारा पर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्युनिस्ट विचार अब चंद देशों में सिमट कर रह गया है, जहां उनकी सरकार है, वहां भी विचारधारा नहीं बची है। कभी सरकार बनाने में कम्युनिस्ट की भूमिका होती थी। आज संसद में उनकी संख्या अंगुली पर गिनी जा सकती है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा का उत्कर्ष अभी आया नहीं है। हमारा जीवन एवं जवानी किसी नेता पर नहीं बल्कि भारत माता को समर्पित है।
कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने दूरदर्शिता से लिया काम
कोरोना आपदा में बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरदर्शिता से काम लिया। उन्होंने जीवन को बचाने की प्राथमिकता दी। देश में लॉकडाउन किया। इस अवधि में देश को तैयार करने का काम किया। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर मास्क, पीपीई किट, जांच लैब, वैक्सीन से लेकर अन्य चीजें तैयार कीं।
कोरोना के समय दूसरी पार्टियां घरों में दुबक गई थीं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे थे। इससे देश की एक नई छवि बनकर उभरी। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने टीका बनाया और दुनिया में सबसे तेज 112 करोड़ लोगों को लगाया।
भाजपा युवाओं को सपना देखने की ताकत देती है : यदुवंश
भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि 2017 के पहले हमने कैसे-कैसे लोगों को सत्ता सौंप दी। सपा शासन में गुंडे तांडव करते थे। बसपा के शासन में जगह-जगह पैसे की बोली लगती थी। आज संन्यासी का शासन है और गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।
सपा के किसी नेता, कार्यकर्ता में हिम्मत नहीं है कि जाकर अखिलेश यादव से कह दे कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष या मुख्यमंत्री बनना है। सपा, बसपा एवं कांग्रेस वालों ने तो प्रतियोगिता ही समाप्त कर दी है। भाजपा युवाओं को सपना देखने की ताकत देती है। यदुवंश ने कहा कि जब वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, निखिल माहेश्वरी महानगर अध्यक्ष थे। उन्होंने अपने समय में बहुत अच्छा काम किया था।
अतिथियों को किया गया सम्मानित
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश का महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, विधायक अनिल पाराशर, अनीता जैन आदि ने स्वागत किया। संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने किया।
ये रहे मौजूद...
डॉ. विवेक सारस्वत, संजय गोयल, शिवनारायण शर्मा, डॉ. विभव वार्ष्णेय, शकुंतला भारती, कृष्णा गुप्ता, प्रमेंद्र सिंह गुड्डू, हर्षद हिंदू, अमित गोस्वामी, प्रतीक चौहान, मीनेश भारद्वाज, शिवम शर्मा, संजू बजाज आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री का स्वागत
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोयला मंत्रालय के निदेशक शशी सिंह के आवास पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत किया गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। सतेंद्र पाल सिंह, लतेश लोधी, विक्की चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed