फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Bikers on the clutches of Operation Shuddhi police will be ready at infamous bases police station inch

Aligarh: ऑपरेशन शुद्धि के शिकंजे पर बाइकर्स, बदनाम अड्डों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, थाना प्रभारी करेंगे निगरानी

Sun, 30 Oct 2022 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 05:50 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया किऑपरेशन शुद्धि के तहत शराब पीने के लिए बदनाम स्थल/ चौराहा चिह्नित किए गए हैं। जहां  खुले में शराब का सेवन करने, रंगबाजी दिखाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेडख़ानी आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Aligarh Bikers on the clutches of Operation Shuddhi police will be ready at infamous bases police station inch
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के रामघाट रोड पर रंगबाज बाइकर्स द्वारा की गई सनसनीखेज वारदात के बाद इन बाइकर्स पर शिकंजे के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रविवार को इसी कड़ी में ऑपरेशन शुद्धि नाम से एक अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, हुड़दंग करना, स्टंट करना, छींटाकशी करना किसी को भी महंगा पड़ेगा। इस अभियान में ऐसे 50 अड्डे भी चिह्नित किए हैं, जहां 24  घंटे पुलिस तैनात रहेगी और थाना प्रभारी भी निगरानी करेंगे।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया किऑपरेशन शुद्धि के तहत शराब पीने के लिए बदनाम स्थल/ चौराहा चिह्नित किए गए हैं। जहां  खुले में शराब का सेवन करने, रंगबाजी दिखाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेडख़ानी आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन इलाकों को लेकर सभी सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व बीट प्रभारी भी सक्रिय रहेंगे। अभी तक 27 अड्डे चिह्नित किए गए हैं। कुल 50  ऐसे अड्डे चिह्नित करने हैं। जहां किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सीधे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 


शहर में ये स्थान चिह्नित 
धनीपुर मंडी के आसपास, तस्वीर महल चौराहा के पास ठेका, रेलवे स्टेशन के आस-पास, सारसौल बस स्टैंड के आस-पास, पुराना बस अड्डा के आस-पास, कठपुला पुल के आस-पास, सुरक्षा विहार तिराहा, कबरकुत्ता के सामने नई रेलवे बिल्डिंग, नगला मान सिंह पुलिया, नगला पटवारी, ओलएफ स्कूल के सामने एडीए का खाली प्लाट, मधेपुरा तिराहे के पास देशी शराब का ठेका, तुर्कमान गेट देशी शराब का ठेका, खैर रोड पेट्रोल पंप से पहले अंग्रेजी व देशी शराब ठेका 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देहात में ये स्थान चिह्नित 
जलाली मोड़, छर्रा अड्डा अतरौली, अलीगढ़ अड्डा अतरौली, गोरई मोड़ गोंडा, इगलास चौराहा, मथुरा रोड के पास गंदा नाला चौकी आसना, पिलखना चौराहा, सीहोर बंबा, बरला मोड़, आलमपुर के पास, गंगीरी चौराहा, फौजी ढाबा दादों, जरतौली मोड़ टप्पल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed