फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Murder Bike rider shot dead late at night in Mahuakheda

Aligarh Murder: महुआखेड़ा में देर रात बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Sun, 21 Aug 2022 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 01:00 AM IST
सार

गांव दारापुर के संपर्क मार्ग पर सुखरावली से कुछ आगे बाइक सवार अज्ञात हमलवरों ने युवक के सीने में गोली मार दी। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Aligarh Murder Bike rider shot dead late at night in Mahuakheda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महुआ खेड़ा क्षेत्र में गांव दारापुर को जाने वाले रास्ते पर शनिवार देर रात बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह जीवनगढ़ पुलिया स्थित अपनी मोबाइल फोन की दुकान बंद कर गांव जा रहा था। पुलिस घटना के कारणों को खोजने में जुटी है। अभी तक लूट या अन्य किसी रंजिश में हत्या उजागर नहीं हुई है। परिवार की ओर से भी अज्ञात हमलावरों पर तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


मूल रूप से हरदुआगंज के इब्राहिमाबाद का 31 वर्षीय अविवाहित आस मोहम्मद शहर के क्वार्सी क्षेत्र में जीवनगढ़ पुलिया पर मोबाइल बिक्री की दुकान चलाता था। गांव दारापुर के संपर्क मार्ग पर सुखरावली से कुछ आगे बाइक सवार अज्ञात हमलवरों ने उसके सीने में गोली मार दी। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। वहीं पहचान होने पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार से पूछताछ या जांच में अभी तक हत्या के कारण उजागर नहीं हुए। लूट जैसा तथ्य भी सामने नहीं आया है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार युवक की गोली लगी लाश पड़ी मिली थी। उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। अभी जांच जारी है। परिवार के कुछ सदस्यों से अलग अलग पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed