फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Before the palace, Vishnupuri used to be the center of welfare

अलीगढ़: राजपैलेस के पहले विष्णुपुरी हुआ करता था कल्याण का केंद्र

Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Before the palace, Vishnupuri used to be the center of welfare
राजपैलेस के पहले कल्याण सिंह विष्णुपुरी स्थित प्यारेलाल लोधी के मकान में रहते थे। प्यारेलाल लोधी अखिल भारतीय लोधी महासभा के कोषाध्यक्ष थे और कल्याण सिंह से गहरी दोस्ती थी। चुनाव लड़ाने से लेकर अन्य तमाम तरह के कार्यों में प्यारेलाल कल्याण सिंह का सहयोग करते थे।
विज्ञापन

24 जनवरी 2018 को प्यारेलाल लोधी का निधन हुआ। उस समय कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल थे। उनकी 13 वीं में वह चंदनिया स्थित पीडी पब्लिक स्कूल में शामिल होने पहुंचे। प्यारेलाल की पत्नी प्रेमवती, पुत्र महेंद्र सिंह लोधी और सुरेश चंद्र लोधी को घर के सदस्य की तरह मानते थे।
विज्ञापन

सुरेशचंद्र लोधी की शादी 1977 में हुई थी। उस समय कल्याण सिंह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री थे। शादी की हर रस्म में शामिल हुए। कल्याण सिंह 1967 में पहली बार अतरौली से विधायक निर्वाचित हुए थे। उस समय अलीगढ़ शहर में उनका आवास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ या अतरौली आने-जाने के क्रम में वह अक्सर विष्णुपुरी स्थित प्यारेलाल के घर पर रुकते थे। अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र लोधी कहते हैं कि वह कल्याण सिंह को चाचा कहते थे। कल्याण सिंह उनको साथ लेकर जाते थे।
महेश लोधी मोटर साइकिल पर बैठाकर कल्याण सिंह को लेकर जाते थे। उस समय कल्याण सिंह के पास मोटरसाइकिल या गाड़ी नहीं थी। अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश चंद्र लोधी कहते हैं कि बाबूजी ज्ञानी थे। वह दूरदर्शी थे। काफी चिंतन के बाद फैसला लेते थे। एक बार फैसला लेने के बाद डिगते नहीं थे।

मक्का की रोटी एवं उड़द की दाल से था प्यार
सुरेश चंद्र लोधी कहते हैं कि बाबूजी लहसुन की छौंक लगी उड़द की दाल के साथ मक्का की रोटी खाना सबसे अधिक पसंद करते थे। मां प्रेमवती उनका बहुत ख्याल रखती थी। विष्णुपुरी में रहते थे तो लोग उनसे मिलने भी आते थे। विधायक बनने के बाद भी कल्याण सिंह अतरौली बस से जाते थे। वे लोग उन्हें बस स्टैंड छोड़कर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed