फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Ban on flights of Pioneer Flying Academy aircraft

अलीगढ़ : पायोनियर फ्लाइंग एकेडमी के विमानों की उड़ानों पर प्रतिबंध

Mon, 24 Jan 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Ban on flights of Pioneer Flying Academy aircraft
दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट। - फोटो : CITY OFFICE
शुक्रवार देर शाम घने कोहरे के कारण गांव बोरना के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए पायोनियर फ्लाइंग एकेडमी के विमान मामले में प्रशासन ने कंपनी के विमानों की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा, जब तक डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन की रिपोर्ट नहीं आ जाती है।
विज्ञापन

धनीपुर मिनी हवाई अड्डे पर सक्रिय अन्य दो कंपनियों चेतक एवं एंबीशन कंपनी के प्रशिक्षु विमानों को प्रतिबंध के दायरे से बाहर रखा गया है। शुक्रवार को क्रास कंट्री फ्लाइंग के लिए अलीगढ़ से मुरादाबाद गया पायोनियर फ्लाइंग एकेडमी का प्रशिक्षु विमान वीटी-एएमयू लौटते समय घने कोहरे में फंसकर 48वीं वाहिनी पीएसी के पास गांव बोरना के खेतों में दुर्घटनाग्र्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

जांच के लिए डायरेक्टर जनरल सिविल एवीएशन की टीम शनिवार को आई थी। धनीपुर मिनी हवाई अड्डे के प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि डीजीसीए से एप्रूवल के समय कंपनी के सामने शर्त रखी जाती है कि विमान दुर्घटना की स्थिति में जब तक डीजीसीए की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक कंपनी के विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी नियम के तहत कंपनी के प्रशिक्षु विमानों पर प्रतिबंध लागू किया गया है। कंपनी के मालिक एवं अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
वर्ष 2019 में आग का गोला बना था विमान
धनीपुर एयरपोर्ट पर संचालित फ्लाइंग क्लबों के विमानों के हादसों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पिछले साढ़े तीन साल में शुक्रवार को यह चौथा हादसा था। अन्य तीन हादसों में दो बार एयरक्राफ्ट क्रैश हुए हैं तो एक बार यमुना एक्सप्रेसवे पर आपात लैंडिंग हुई थी। गनीमत यह रही कि किसी भी हादसे में जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed