फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh : Bakery operator killed by crushing his head

अलीगढ़ : बेकरी संचालक की सिर कुचलकर हत्या

Thu, 04 Jun 2020 08:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Aligarh : Bakery operator killed by crushing his head
मृतक निजाम, फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
ऊपरकोट थाना क्षेत्र के अतिशबाजान मोहल्ले से बुधवार शाम से लापता एक 32 वर्षीय बेकरी संचालक की रात को सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव देहली गेट थाना क्षेत्र में स्थित सुरजीत सिनेमा के पास फेंका गया। शव के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस मामले को रंजिशन हत्या का मान रही है। हालांकि, परिवार किसी भी विवाद के बारे में नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में तीन गंभीर चोटों से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार, कोतवाली इलाके के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी निजाम (32) पुत्र ताजुद्दीन बेकरी संचालक था। परिवार में पत्नी नगमा और तीन बच्चे हैं। नगमा के मुताबिक शाम छह बजे करीब निजाम खाना खाने के बाद टहलने की बात कहते हुए घर से निकला था। रात तक वह लौटकर नहीं आया। परिवार वाले इंतजार करके थक गए तो खुद से तलाश शुरू की। मगर, कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच रात 12 बजे करीब निजाम के नंबर से फोन कर किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि वह सुरजीत सिनेमा के पास खून में लथपथ पड़ा है।
विज्ञापन

इस पर थाना पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंचे। वहां वह नाली के किनारे पड़े थे। सिर में चोटों के निशान और खून बह रहा था। पुलिस को मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव वहां फेंका है। इधर, मामले को देखते हुए पुलिस रंजिशन हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया है। फिलहाल परिवार वालों ने किसी भी प्रकार से किसी पुराने विवाद को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है और न ही देहली गेट थाना पुलिस को खबर लिखे जाने तक तहरीर दी। एसएसआई देहली गेट अकरम के मुताबिक पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। सुरजीत सिनेमा के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। मृतक के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed