फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Baba attended prayers, tumble from Shivpal

अलीगढ़ : बाबा ने पढ़ाई नमाज, शिवपाल से हुई बात

Fri, 14 May 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Baba attended prayers, tumble from Shivpal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने अपने कार्यालय में नमाज पढ़कर लोगों को मुबारकबाद दी। आजाद ने भुजपुरा स्थित महानगर कार्यालय में नमाज खुद पढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि कोरोना के सबसे खतरनाक दौर में हम सभी को सरकार एवं शासन प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए, जिससे बीमारी को जल्द से जल्द हराया जा सके।
विशेष दुआ में मजहरउद्दीन, मोहम्मद हसीन, दिलशाद अब्बासी, यूनुस खान, शेरउद्दीन जफर आदि लोग मौजूद रहे। बाबा फरीद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उनको फोन पर ईद की बधाई देकर जिले का हालचाल भी जाना। बाबा फरीद आजाद ने सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खान एवं उनके पुत्र अब्दुल्लाह आजम के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। शिवपाल ने जवाब दिया कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है।
विज्ञापन

ईद नहीं मनाई, संस्था को दिया चंदा
अलीगढ़। सपा नेता रुबीना खानम ने इस बार ईद नहीं मनाई। उन्होंने कारोना पीड़ितों की मदद के लिए एक संस्था को 25 हजार रुपये की मदद की। कहा कि आज जहां पूरा देश महामारी के चलते संकट में है। लोग एक-एक सांस के लिये संघर्ष कर रहे है। नदियों में इंसानों के मृत शरीर तैर रहे है। ऐसे में कोई भी तीज त्योहार कैसे मनाया जा सकता है। ऐसे समय में कोरोना पीड़ितों एवं गरीबों की मदद करना सभी का दायित्व है। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए मुफ्त में ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा, मदद करें
अलीगढ़। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने अपने मेडिकल रोड स्थित आवास पर ईद की नमाज परिजनों के साथ अदा की। सभी ने कोरोना के जल्द खात्मे की दुआ मांगी। इस मौके पर शाहजाद अख्तर, मो. अरहम, मुश्ताक अहमद, अब्दुल्लाह खान, फहाद खान, हैदर खान, शमी आदी आदि मौजूद रहे। परवेज ने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की, जिससे कोरोना काल में उनकी मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed