फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Ayushman news

चलने से थीं लाचार, आयुष्मान से मिला उपचार, अब चलने-फिरने की बंधी आस

Sat, 28 Sep 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Ayushman news
डॉ. जीके सिंह - फोटो : CITY OFFICE
करीब तीन साल से घुटनों की असहनीय पीड़ा से जूझ रहीं एक बुजुर्ग महिला को आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए आपरेशन से दर्द से राहत मिली। साथ ही अब वह अपने पैरों पर फिर से खड़े होकर चलने फिरने की स्थिति बनी है। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार की महिला का आपरेशन पैसों की तंगी के चलते नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


खैर रोड स्थित नगला मसानी की रहने वाली 55 वर्षीय गीता देवी के पति रामबाबू को फालिज मार चुका है। गीता देवी को भी पिछले तीन चार साल से घुटनों की तकलीफ थी। डाक्टर ने घुटनों का आपरेशन ही एक मात्र उपचार बताया था। आर्थिक तंगी के चलते गीता देवी का आपरेशन नहीं हो पा रहा था। गीता देवी का परिवार आजीविका के लिए उनके बेटे गौरव पर आश्रित है।
विज्ञापन


गौरव रेलवे रोड स्थित एक पेंट की दुकान पर काम करते हैं। एक वर्ष पहले गीता देवी का गोल्ड कार्ड बना। इसके बाद गीता देवी का तीन महीने पहले एक घुटने का आपरेशन हुआ और दूसरे घुटने का आपरेशन 25 दिन पहले हुआ है। आपरेशन के बाद गीता देवी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। गीता देवी के बेेटे गौरव कहते हैं कि आपरेशन के बाद उनके पांच छह हजार रुपये अलग से खर्च हुए हैं। गीता देवी का इलाज करने वाले डाक्टर कहते हैं कि फीजियोथैरेपी आदि पर कुछ खर्चा मरीज का हुआ है जो इस योजना में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
गीता देवी का आपरेशन बेहद सफल रहा, उनके कुछ पैसे आपरेशन के बाद फीजियोथैरेपी और अन्य फालोअप में खर्च हुए। जो योजना का हिस्सा नहीं है। एक घुटने के आपरेशन में ही करीब डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च आता है। इस तरह का आपरेशन जिले में उनके यहां पर ही होता है। अब योजना में मरीज को यातायात आदि का खर्च नहीं मिल सकता।
- डॉ. जीके सिंह, गीता देवी का आपरेशन करने वाले, सुखसागर हास्पिटल
...............
विधायक ने 3910 पात्रों को दिए आयुष्मान गोल्ड कार्ड
शहर विधायक संजीव राजा ने शहरी क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 3910 पात्रों को गोल्ड कार्ड प्रदान किए। साथ ही योजना के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती पर मलखान सिंह जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में मोतियाबिंद से पीड़ित करीब 35 मरीजों की नि:शुल्क सर्जरी भी कराई। आपरेशन के बाद मरीजों को दवाओं की भी व्यवस्था कराई गई।

इसके बाद उन्हें घर तक भेजने के लिए यातायात की भी व्यवस्था की गई। अस्पताल के डॉ. केपी सिंह, डॉ. अनिल रस्तोगी, डॉ. एसके शर्मा ने मरीजों के आपरेशन किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर संचालक अजय वार्ष्णेय सराफा, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन मौजूद थे।

गीता देवी।

गीता देवी। - फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed