फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: austerities, austerities, sacrifices and dedication rites of Maheshwari society: Om Birla

अलीगढ़ : तप, तपस्या, त्याग और समर्पण माहेश्वरी समाज के संस्कार : ओम बिरला

Mon, 08 Feb 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: austerities, austerities, sacrifices and dedication rites of Maheshwari society: Om Birla
अलीगढ़ : आगरा रोड स्थित सादानी ओवरसीज में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दीप जलाते म? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि तप, तपस्या, त्याग और समर्पण माहेश्वरी समाज के संस्कार हैं। आप इसी तरीके से सेवा का कार्य करते रहें। आपके प्रतिनिधि के रूप में मैं हमेशा आपकी सेवा के लिए तैयार हूं। वे रविवार को आगरा रोड स्थित सादानी फैक्टरी में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज महेश भगवान की कृपा और संस्कार से सेवा, समर्पण और त्याग का काम कर रहा है। समुद्र मंथन हुआ तो विष भी निकला और अमृत भी निकला। देवों के देव महादेव ने अमृत देवताओं को दिया और विष खुद पी गए। यही हमारे संस्कार है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई भी लड़ी और आजादी के बाद कल-करखाने, उद्योग एवं व्यापार चलाकर देश की प्रगति एवं विकास में योगदान दिया। हम समाज सेवा का कार्य भी करते है। जो धन अर्जित करते हैं, उस धन को समाज में लगाते हैं। जहां भी रहते हैं, वह उद्योग, व्यापार चलाकर लोगों को रोजगार देने का काम करते हैं।
विज्ञापन

आपसे आग्रह है कि इसी तरीके से पूर्वजों के संस्कार और उनके विचारों को आगे बढ़ाते रहे और सेवा का काम करते रहे। अच्छा लगा कि अलीगढ़ के अंदर भी माहेश्वरी समाज के परिवार हैं, जो कई अलग-अलग राज्यों से आए हैं। यहां पर व्यापार, उद्योग एवं सेवा का कार्य किया है। आप इसी तरीके से सेवा का कार्य करते रहें। आपके प्रतिनिधि के रूप में हमेशा आपकी सेवा के लिए तैयार हूं। आपके पास दो-दो सांसद सतीश गौतम एवं राजवीर सिंह राजू भैया है। फिर भी जरूरत पड़े तो सेवा के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला सभा के अध्यक्ष संजीव गोदानी और संचालन अभय माहेश्वरी एवं योगेश माहेश्वरी ने किया। मंच पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सतीश गौतम, अनिल अग्रवाल, जिला सभा के संयुक्त मंत्री विनीत केला, राजकुमार सादानी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व समाज की महिलाएं एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
इन लोगों ने किया स्वागत
कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी, अमन राठी, अंकित गोदानी, अवनव गोदानी, अंकुर गोदानी, महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश सुभाष, रघुवंश राठी, प्रदीप माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, हरिकिशन माहेश्वरी छर्रावाले, नरेंद्र माहेश्वरी पोलू, रामकुमार सादानी, प्रदीप हरकुट, विनोद कुमार पचिसिया, निखिल माहेश्वरी, संजय मोहता, नितिन माहेश्वरी, नितेश हरकुट, पवन सादानी, विजय कुमार पचिसिया, चंद्रमोहन सादानी, गोपाल सादानी, गोपाल माहेश्वरी, राजकुमार सादानी, केशव सादानी।

इन महिलाओं ने किया अभिनंदन
कृष्णा पचीसिया, विनीता राठी, सुमन सादानी, नीतू गोदानी, सुनीता पचीसिया, स्नेहा सादानी, पूनम सादानी, राजश्री सादानी, शीला सादानी, सरिता माहेश्वरी, सरोज मेहता, मनीषा मालपाणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed