फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Attendance will be done by biometric machine in RMPU

अलीगढ़ : आरएमपीयू में बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी

Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Attendance will be done by biometric machine in RMPU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अब बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगेगी। 15 जुलाई तक हर हाल में मशीन लगाने की हिदायत महाविद्यालयों को दी गई है। 16 जुलाई से मशीन से हाजिरी शुरू हो जाएगी।
अब तक महाविद्यालयों में उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं, लेकिन अब हाजिरी को पेपरलेस किया जा रहा है। 16 जुलाई से महाविद्यालयों के शिक्षकों को बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगानी होगी। यह हाजिरी रोजाना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर महाविद्यालय की लॉगिन आईडी से अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ महाविद्यालय प्रशासन को लगवानी होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम के नियमित शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों की उपलब्धता आवश्यक है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग उप्र शासन व कुलाधिपति से बार-बार निर्देश मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी
स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के संस्थागत विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ गई है। अब विलंब शुल्क के साथ 11 जुलाई तक आवेदन भरे जा सकते हैं। आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि पहले विलंब शुल्क के साथ सात जुलाई तक आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि थी। कुलपति के आदेश पर पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन भरने की तिथि 11 जुलाई तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed