फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Attempt to set fire to shop in sensitive area Kanvariganj

अलीगढ़ : संवेदनशील क्षेत्र कनवरीगंज में दुकान में आग लगाने की कोशिश

Sun, 07 Nov 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Attempt to set fire to shop in sensitive area Kanvariganj
देहलीगेट थाना क्षेत्र के कनवरीगंज में एक दुकान में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई। दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगे हैं। सूचना के बाद भाजपा नेता दुकान पर पहुंचे। इस मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कनवरीगंज में निखिल कुकरेजा की दुकान है। उनका आरोप है कि रात में दुकान में आग लगाने की कोशिश की गई। किसी ने मिट्टी के तेल में भीगे कपड़े से आग लगा दी। धुआं उठने पर दुकान के ऊपर रह रहे युवक ने पानी डालकर आग बुझाई और दुकानदार को फोन कर सूचना दी। शनिवार सुबह दुकानदार ने जब दुकान खोली तो मिट्टी के तेल से भीगे कपड़े नीचे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर भाजपा नेता मानव महाजन एवं महावीरगंज मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा सहित कई भाजपाई पहुंच गए और देहली गेट थाने में फोन कर चौकी इंचार्ज को बुला लिया। दुकानदार निखिल कुकरेजा ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोषी लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है। दुकानदार का कहना है कि तीन दिन पहले एक महिला आई थी, जिससे विवाद हुआ था। उसने दुकान में आग लगाने की धमकी दी थी। इस अवसर पर विनोद बालाजी, रोहित वार्ष्णेय, आकाश शर्मा आदि मौजूद थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी-योगी के पोस्टर की वजह से भी कुछ लोग चिढ़ते हैं। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed