फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh : Attemped to rape with Child

अलीगढ़ः बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 14 Oct 2021 09:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh : Attemped to rape with Child
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बच्ची के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बच्ची गोबर डालने गई थी।
तभी एक व्यक्ति बच्ची को अगवा कर कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के चिलकनियां कुइया के पास ले गया। आरोप है कि वहां व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची किसी तरह से व्यक्ति के चुंगल से बचकर निकल आई। राहगीरों ने बच्ची को रोता देख गांव व रोने का कारण पूछा। बच्ची ने घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

लोगों ने मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सोरों पुलिस ने मामले को लेकर दादों पुलिस को सूचना दी। पुलिस बच्ची व व्यक्ति को थाने ले आई। बच्ची की मां ने व्यक्ति के खिलाफ बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश को लेकर तहरीर दी है। सीओ छर्रा देवी गुलाम ने बताया कि व्यक्ति बच्ची को अगवा कर ले गया था। परिजनों ने मामले को लेकर तहरीर दी है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed