मीडियाकर्मी पर हमला: वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार, रंगबाजी के चलते हुई कहासुनी के बाद चली थी गोली
पत्रकार पर हमला गुरुवार रात करीब सवा ग्यारह बजे का है। जब गांधीपार्क नौरंगाबाद छावनी निवासी एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल से जुड़े मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता अपने दो अन्य मीडियाकर्मी साथियों संग धनीपुर मंडी में खाना खाने गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के धनीपुर गल्ला मंडी में गुरुवार रात एक समाचार चैनल से जुड़े मीडियाकर्मी पर हमले का दूसरा आरोपी नागेंद्र सिंह निवासी रायपुर जवां भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पुलिस ने गोली मारने के आरोपी गल्ला आढ़ती को गिरफ्तार किया था। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मीडियाकर्मी को गोली मारी थी। घटना के मूल में रंगबाजी के चलते मामूली कहासुनी के बीच हुई हाथापाई में गोली मारने की घटना उजागर हुई है।
ये घटनाक्रम गुरुवार रात करीब सवा ग्यारह बजे का है। जब गांधीपार्क नौरंगाबाद छावनी निवासी एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल से जुड़े मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता अपने दो अन्य मीडियाकर्मी साथियों संग धनीपुर मंडी में खाना खाने गए थे।
वे दुकान नंबर 71/72 के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें एक बुलेट बाइक सवार हमलावर द्वारा गोली मारी गई। गोली मुकेश के पेट के नीचे कमर के सहारे लगी और उन्हें नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार भी जारी है।
रात में ही डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पूरा अमला घटनास्थल व मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां पांच टीमों को इस घटना के खुलासे में लगाया गया। साथ ही मुकेश गुप्ता के भाई की ओर से महुआ खेड़ा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
100
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीमों ने तड़के चार बजे सीसीटीवी की मदद से मुख्य आरोपी को चिह्नित कर लिया था। इस दौरान 100 से ज्यादा सीसीटीवी देखे गए, जिनमें बुलेट सवार हमलावर की पहचान गल्ला मंडी के आढ़ती प्रद्युम्न विहार संजय गांधी कालोनी क्वार्सी निवासी राहुल प्रताप सिंह के रूप में हुई।
पुलिस जब उसके पीछे लगी तो वह पहले क्वार्सी क्षेत्र में अपने मामा के घर पहुंचा, वहां से जलाली एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। इसके बाद वहां से भी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। मगर इस बीच पुलिस ने उसकी बुलेट जरूर जब्त कर ली। पुलिस दबाव के चलते शुक्रवार दोपहर उसके अधिवक्ता ससुर की मदद से उसे पुलिस के हवाले किया गया। उसके पास से हमले में प्रयुक्त राहुल के नाम से ही लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाने लाकर हुई पूछताछ में राहुल प्रताप ने हमला करना स्वीकारते हुए बताया कि वह भी मंडी में मौजूद था। इसी दौरान एकाएक आमना-सामना होने पर कहासुनी हुई। इसी कहासुनी में हाथापाई के बीच उसने मुकेश को गोली मार दी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ कर रही है। इस दौरान उसके एक अन्य साथी का नाम भी सामने आया है। वह भी सुबह राहुल द्वारा खबर किए जाने के बाद से फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। इधर, मेडिकल कॉलेज में मुकेश की हालत स्थिर बनी हुई है।
पीएसी में निरीक्षक हैं आरोपी के पिता
गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल के पिता राजेश कुमार सिंह पीएसी एटा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
मीडियाकर्मी पर बृहस्पतिवार रात हुआ हमला एकाएक हुए झगड़े का परिणाम है। आरोपी को महज 12 घंटे के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रयास में पांच टीमें एसपी सिटी व सीओ द्वितीय की अगुवाई में लगी थीं। पूछताछ जारी है। अब जो नया तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी