फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Arrest the Inspector and present him in the court of Kanpur Police Commissioner

अलीगढ़ : इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें कानपुर पुलिस कमिश्नर

Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Arrest the Inspector and present him in the court of Kanpur Police Commissioner
पिसावा में हुई हत्या के एक मामले में विवेचक रहे इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता अदालत के बार-बार बुलावे पर भी गवाही देने के लिए पेश नहीं हो रहे हैं। इस पर एडीजे-9 सुनील सिंह की अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

कानपुर के पुलिस कमिशभनर को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कराकर कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अब 4 अप्रैल तारीख नियत की गई है। एडीजे-9 सुनील सिंह की अदालत में चल रहे हत्या के इस मुकदमे में आरोपी सत्यपाल घटना के बाद से ही जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन

लगभग सभी गवाह पूरे हो चुके हैं, मगर पिछले लंबे समय से तलबी के बाद भी विवेचक रहे इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। इन दिनों रामकुमार गुप्ता कानपुर के काकादेव थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार न्यायालय ने अब इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कमिशभनर को पत्र लिखा है, जिसमें टीम बनाकर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कराकर अदालत में हाजिर करने के निर्देश दिए हैं।

इस पत्र की प्रति हाईकोर्ट, डीजीपी व एसएसपी अलीगढ़ को भी लिखी गई है। इस मामले में 4 अप्रैल नियत की गई है। बताया गया है कि कई बार समन, वारंट जारी होने और वे इंस्पेक्टर को मिलने के बाद भी हाजिर नहीं हुए। इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed