{"_id":"602038338ebc3e4a1561c37b","slug":"aligarh-arrangements-left-on-airstrip-due-to-aircraft-failure-city-office-news-ali25568628","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : विमान खराब होने से हवाई पट्टी पर धरे रह गए इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : विमान खराब होने से हवाई पट्टी पर धरे रह गए इंतजाम
विज्ञापन
अलीगढ़ : आगरा रोड स्थित कैलाश फॉर्म हाउस में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के 14वें राष्ट्री?
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन पहले हवाई मार्ग से प्रस्तावित था। मगर, दिल्ली से उड़ान भरते ही उनका प्राइवेट चार्टर्ड विमान रनवे पर ही तकनीकी खराबी आने के चलते रुक गया। इसके चलते अलीगढ़ में भी धनीपुर हवाई पट्टी पर उनके स्वागत के इंतजाम धरे रह गए। कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर उत्साहित थे। ओम बिरला को एक बजे अलीगढ़ पहुंचना था। मगर, वह सड़क मार्ग से 4.30 बजे कार्यक्रम स्थल कैलाश फार्म हाउस पहुंचे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का एक बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचना प्रस्तावित था। उनको दिल्ली एयरपोर्ट से 12.30 बजे एयर चार्टर सर्विस के वीटी-एफएई चार्टर्ड विमान से उड़ान भरनी थी। करीब एक बजे वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां करीब 1.20 बजे विमान रनवे पर लगा। लेकिन एयर ट्रैफिक के चलते उड़ान की अनुमति नहीं मिली। करीब 20 मिनट बाद उड़ान की अनुमति मिली। विमान ने रनवे पर ही रफ्तार भरी थी कि बायें इंजन में कुछ खराबी आ गई। यह संदेश अलीगढ़ के अधिकारियों को भेजा गया।
इसके बाद दो बजे वहां से संदेश मिला कि अब लोकसभा अध्यक्ष विमान के बजाय कार से अलीगढ़ पहुंचेंगे। हवाई पट्टी पर ओम बिरला के स्वागत के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी, एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, एसडीएम कोल, तहसीलदार कोल, एसीएम-2 सहित अन्य पुलिस-प्रशासनिक अमला पहुंचा था। वहीं, जिले के सभी विधायक, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे थे। वह भी वापस लौट गए।
विज्ञापन
आनन-फानन किए गए सुरक्षा इंतजाम
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विमान में तकनीकी खामी आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि वह अब सड़क मार्ग के जरिये अलीगढ़ आएंगे। इस पर जिला प्रशासन की ओर से तत्काल एसडीएम खैर अंजनी कुमार और एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात को अलर्ट किया। टप्पल एक्सचेंज से लेकर खेरेश्वर चौराहे व एनएच-91 पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। आनन-फानन में अलीगढ़ से लेकर टप्पल एक्सचेंज तक पेट्रोलिंग करके सुरक्षा का जायजा लिया।